1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्राम सरपंच की अनोखी पहलः तनौर नदी पर किया बोरी बंधान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

ग्राम सरपंच की अनोखी पहलः तनौर नदी पर किया बोरी बंधान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

नदी के आस-पास अनेकों किसान खेती करते हैं और गर्मी के समय पानी की समस्या बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए तनौर नदी पर बोरी बंधान कार्य किया गया है। जिससे गर्मी के समय होने वाली पानी की समस्यायों से निजात मिल पाएगी।

By: Naredra 
Updated:
ग्राम सरपंच की अनोखी पहलः तनौर नदी पर किया बोरी बंधान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

बालाघाटः गर्मी का सीजन चालू हो गया है। किसानों और ग्रामीणों के लिए गर्मी के समय में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बनती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत टिंगीपुर के सरपंच प्रेम मरकाम ने जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किया है।

सरपंच ने ग्रामीणों की मदद से गांव के समीप बहने वाली तनौर नदी में बोरी बंधान किया जिससे नदी का बहता जल रुक गया। सरपंच प्रेम मरकाम ने बताया कि नदी के आस-पास अनेकों किसान खेती करते हैं और गर्मी के समय पानी की समस्या बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए तनौर नदी पर बोरी बंधान कार्य किया गया है। जिससे गर्मी के समय होने वाली पानी की समस्यायों से निजात मिल पाएगी।

सरपंच मारकम ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने अपने क्षेत्रों के नदी नालों में इसी तरह से बोरी बंधान करना चाहिए और बोरी बंधान कर अपने क्षेत्र में जल संरक्षित कर जलस्तर को बढ़ाना चाहिए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...