1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जिहादी मानसिकता के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

जिहादी मानसिकता के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक हैं। नासिक के टी सी एस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला की एक कड़ी है।

By: Naredra 
Updated:
जिहादी मानसिकता के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

बालाघाटः देश में समाज जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाओं को लेकर पूरे देश में बजरंग दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिहादी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

इसी कड़ी में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा जय स्तंभ चौक पर जिहादी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि देश में लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक हैं। नासिक के टी सी एस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला में ही एक कड़ी है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कहा कि अनेक नगरों से लव जिहाद, वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, जनजाति की अवयस्क बालिकाओं का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी मानसिकता की उपज हैं।

बालाघाट से संवाददाता विशाल महानंद की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...