1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने फर्जी सिम नेटवर्क का किया खुलासा, बालाघाट से जारी हुई 450 सिम, 3 आरोपी गिरफ्तार

टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने फर्जी सिम नेटवर्क का किया खुलासा, बालाघाट से जारी हुई 450 सिम, 3 आरोपी गिरफ्तार

सिम एक्टिवेशन के दौरान CAF में वास्तविक ग्राहक के स्थान पर अपनी लाइव फोटो अपलोड करते थे और OTP सत्यापन के लिए अपने या अन्य मोबाइल नंबरों का उपयोग करते थे। इस तरह दस्तावेज किसी और के नाम पर होते थे, जबकि फोटो और OTP आरोपियों का होता था।

By: Naredra 
Updated:
टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने फर्जी सिम नेटवर्क का किया खुलासा, बालाघाट से जारी हुई 450 सिम, 3 आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट पुलिस ने फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। ऑपरेशन फेस के तहत बालाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर सैकड़ों सिम एक्टिवेट की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में 5 अलग-अलग चेहरों के माध्यम से कुल 450 संदिग्ध सिम कार्ड जारी किए गए। मामले में थाना कोतवाली में 3 अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अन्य लोगों के पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी) की फोटो कॉपी लेकर उनमें एडिटिंग कर फोटो और जानकारी बदल देते थे।

सिम एक्टिवेशन के दौरान CAF में वास्तविक ग्राहक के स्थान पर अपनी लाइव फोटो अपलोड करते थे और OTP सत्यापन के लिए अपने या अन्य मोबाइल नंबरों का उपयोग करते थे। इस तरह दस्तावेज किसी और के नाम पर होते थे, जबकि फोटो और OTP आरोपियों का होता था।

पुलिस ने इस मामले में 3  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें बैहर निवासी महेंद्र पटले, प्रियंका पटले और परसवाड़ा निवासी खुमेश गौतम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार बालाघाट के साथ भोपाल, मंडला, डिंडोरी और उत्तरप्रदेश तक जुड़े हुए हैं। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपयों की रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

बालाघाट से संवाददाता विशाल महानंद की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...