दतिया पुलिस परिवार ने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक स्वर्गीय रमेश चन्द्र प्रजापति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्तव्य के दौरान हृदयाघात से उनका आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय रमेश चन्द्र प्रजापति वर्ष 1996 में मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2021 में उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया था।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरे कार्यालय में शोक का माहौल रहा।
जिले के सभी थाना परिसरों और पुलिस कार्यालयों में भी दिवंगत प्रधान आरक्षक को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे सहित सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
दतिया पुलिस ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पुलिस विभाग ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और प्रेरणादायी अधिकारी बताया।