बुरहानपुर के ग्राम बहादरपुर की दिपांशी विनोद लोंढे ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्हें एक दिन के लिए गणपति थाना प्रभारी बनने का अवसर मिला। थाना प्रभारी कमल पवार ने उन्हें सैल्यूट कर कुर्सी पर बैठाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में डायल 112 सेवा की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों का आरोप है कि खराब बैटरी और समय पर मेंटेनेंस न होने के कारण आपातकालीन वाहन कई बार बीच रास्ते में बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने नई या दुरुस्त एफआरवी उपलब्ध कराने और मामले की जांच की मांग की है।
दतिया पुलिस विभाग ने दिवंगत प्रधान आरक्षक रमेश चन्द्र प्रजापति को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्तव्य पालन के दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल की मौजूदगी में कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।