Madhya Pradesh Crime News in Hindi

नीमच में ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स और पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच में ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स और पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच की बघाना थाना पुलिस ने ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 54.6 ग्राम MD ड्रग्स, डोडाचूरा और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में सात अन्य आरोपियों को भी नामजद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कटनी में किराना व्यापारी से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कटनी में किराना व्यापारी से अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कटनी के घंटाघर बाजार में किराना व्यापारी से जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यापारी संघ की शिकायत के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। एक आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पन्ना पुलिस की मुस्तैदी से अपहृत युवक सकुशल बरामद, 3 आरोपी फरार

पन्ना पुलिस की मुस्तैदी से अपहृत युवक सकुशल बरामद, 3 आरोपी फरार

पन्ना के पवई थाना क्षेत्र से अपहृत युवक अंशुल उर्फ कान्हा को पुलिस ने रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए। मामले में तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मछली पकड़ने के विवाद में फायरिंग, ईदगाह बाड़ी क्षेत्र में दहशत

मछली पकड़ने के विवाद में फायरिंग, ईदगाह बाड़ी क्षेत्र में दहशत

गुना के ईदगाह बाड़ी क्षेत्र में मछली पकड़ने के ठेके को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया, जिसमें फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान लक्ष्मण केवट नामक युवक को गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने छह लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही

दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया जिले के बसई थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 86.85 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकड़ारी रोड पर वाहन को रोककर जांच की, जिसमें कार की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दतिया पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दतिया पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

दतिया पुलिस ने रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुए लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना में दर्शन कर लौट रहे परिवार को

मक्सी में रेलवे फाटक के पास मिली संदिग्ध विस्फोटक सामग्री

मक्सी में रेलवे फाटक के पास मिली संदिग्ध विस्फोटक सामग्री

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में देवास रेलवे फाटक के पास लावारिस हालत में करीब 6 पेटी जिलेटिन रॉड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर सामग्री जब्त की और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है तथा आशंका जताई जा रही है कि यह मामला रतलाम में हुई विस्फोटक सामग्री चोरी से जुड़ा हो सकता है।

बुरहानपुर में लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एप्पल शोरूम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर में लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एप्पल शोरूम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर के थाना लालबाग पुलिस ने एप्पल शोरूम में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देर रात शटर काटकर आईफोन, आईपैड और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 3.20 लाख रुपये का चोरी गया माल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी किशन बारेला को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी