1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नीमच में ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स और पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच में ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स और पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच की बघाना थाना पुलिस ने ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 54.6 ग्राम MD ड्रग्स, डोडाचूरा और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले में सात अन्य आरोपियों को भी नामजद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By: Nivedita 
Updated:
नीमच में ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स और पिस्टल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘नशे से दूरी, है जरूरी 2.0’ के तहत बघाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में सात अन्य लोगों को भी सह-आरोपी बनाया गया है।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति धनेरिया क्षेत्र से छोटी सादड़ी रोड की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद बघाना थाना पुलिस ने धनेरिया कलां-अरनिया फंटे पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद हुए।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज पिता शब्बीर (35 वर्ष), निवासी नाका नंबर-4 बघाना और अमन पिता अब्दुल सत्तार (20 वर्ष), निवासी जाकिर गली बघाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

54.6 ग्राम एमडी ड्रग्स
5 किलोग्राम डोडाचूरा
एक देशी पिस्टल
एक जिंदा कारतूस
तस्करी में उपयोग की गई हीरो सीडी डीलक्स बाइक जब्त की है।

 

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई एसपी राजेश व्यास, एएसपी हेमलता अग्रवाल और सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में बघाना थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सात अन्य लोगों को भी मामले में नामजद किया है।

सात सह-आरोपियों की भी तलाश जारी

मामले में हमीद उर्फ चप्नू, इल्तु उर्फ इमरान, कासम कुरेशी, रिहान पठान, बाबू उर्फ समीर, सलाम उर्फ गागू (सभी बघाना निवासी) और सोहेल (प्रतापगढ़, राजस्थान) को सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

रिपोर्ट – मनीष जोलानिया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...