1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ इंदौर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम मोहन यादव ने की सहभागिता

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ इंदौर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम मोहन यादव ने की सहभागिता

Madhya Pradesh News: इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में CM डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बता दें एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लिया।

By: Aparna Panwar 
Updated:
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ इंदौर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम मोहन यादव ने की सहभागिता

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लोकमाता अहिल्या देवी की नगरी इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभागिता की है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जानकारी के लिए बता दें पदयात्रा में एक लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। पदयात्रा में शामिल जनसमूह ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ऐसे प्रयासों का विरोध करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपथ ली है।

बता दें आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली है। पदयात्रा के जरिए भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकजुटता प्रदर्शित की।

कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

दरसअल, इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट भी उपस्थित रहे। इनके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार, इंदौर सांसद शंकर लालवानी और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इंदौर में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को भाजपा ने लोकतंत्र के प्रति जनसमर्थन और संगठन की एकजुटता के रूप में प्रस्तुत किया। इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/aaj-ka-rashifal-31-october-2026-2/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...