भोपाल में जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम के संकल्पों की जानकारी दी। मंच ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया।
भोपाल में जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम के संकल्पों की जानकारी दी। मंच ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया।
बुरहानपुर के आदिवासी अंचलों में दुदबोली अमावस्या का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और समृद्ध फसल की कामना करते हुए इंद्र देव की पूजा-अर्चना की। बच्चों ने पारंपरिक रीति से गांव में घूमकर नेग मांगा और सामूहिक गीत-संगीत व नृत्य से माहौल को जीवंत बनाया। यह पर्व आदिवासी संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामूहिक एकता का प्रतीक माना जाता है।