1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए घर पर बनाएं ये खास पाउडर, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई आसान रेसिपी, जानें पूरी डिटेल

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए घर पर बनाएं ये खास पाउडर, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई आसान रेसिपी, जानें पूरी डिटेल

Homemade Powder for Strong Bones: हड्डियों को मजबूत बनाने और बोन हेल्थ बेहतर रखने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया खास होममेड पाउडर। जिसमें मखाना, सफेद तिल और खसखस से घर पर बनाएं यह हेल्दी पाउडर। यहां जानें पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar 
Updated:
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए घर पर बनाएं ये खास पाउडर, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई आसान रेसिपी, जानें पूरी डिटेल

Homemade Powder for Strong Bones: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना और जोड़ों में दर्द की समस्या आम होती जा रही है। खासकर 35 से 40 साल की उम्र के बाद शरीर में हड्डियों की सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपकी हड्डियां मजबूत रहें और बोन डेंसिटी बेहतर बनी रहे, तो खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हड्डियों की सेहत के लिए एक आसान होममेड पाउडर की रेसिपी साझा की है। इसे केवल तीन चीजों से तैयार किया जा सकता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए चाहिए ये तीन चीजें

इस खास पाउडर को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है। घर में आसानी से मिलने वाली इन तीन चीजों का इस्तेमाल करना होगा।

  •  एक कटोरी मखाना
  • एक कटोरी सफेद तिल
  •  एक कटोरी खसखस

यहां जानें कैसे तैयार करें बोन हेल्थ पाउडर

जानकारी के लिए बता दें इस पाउडर को बनाना बेहद आसान है। ऐसे में सबसे पहले मखाना, सफेद तिल और खसखस को अलग-अलग धीमी आंच पर सूखा भून लें। इसके लिए लोहे के तवे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि सामग्री जले नहीं। साथ ही, तीनों चीजें अच्छी तरह भुन जाने के बाद इन्हें ठंडा होने दें। अब मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। तैयार पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में भरकर किसी ठंडी और सूखी जगह पर रख दें।

दूध के साथ ऐसे करें सेवन

हड्डियों की सेहत के लिए इस पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर लिया जा सकता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से डाइट में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व शामिल करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इसकी मात्रा अपनी जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तय करें।

सफेद तिल, खसखस और मखाने के फायदे

सफेद तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत है। बता दें ये पोषक तत्व हड्डियों के सामान्य स्वास्थ्य और मजबूती के लिए जरूरी हैं। वहीं खसखस में प्रोटीन और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे ये शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में योगदान देते हैं। मखाना भी कई जरूरी मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

30 की उम्र से ही रखें हड्डियों का ख्याल

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए केवल एक पाउडर पर निर्भर रहना सही नहीं है। इसमें संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी के साथ नियमित व्यायाम भी जरूरी है। ऐसे में ध्यान रखें कि यह घरेलू पाउडर किसी बीमारी या जोड़ों के दर्द का इलाज नहीं है। लगातार दर्द या बार-बार फ्रैक्चर होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/cm-yogi-janta-darshan-gorakhpur-job-for-woman-brother/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...