1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आंधी-बारिश से राहत भी आफत भी

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आंधी-बारिश से राहत भी आफत भी

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते दो दिनों से क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

By: BS Yadav 
Updated:
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आंधी-बारिश से राहत भी आफत भी

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते दो दिनों से क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार शाम को अचानक आए तेज तूफान के बाद भारी बारिश हुई, वहीं गुरुवार सुबह मौसम कुछ साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते फिर से बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी खबर सामने आई है, जिससे हालात और बिगड़ गए।

इस बदलते मौसम का असर आम लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। कहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत हुई तो कहीं ऑफिस जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

तापमान में भी बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। जहां मार्च में आमतौर पर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था, वहीं अब बारिश के कारण पारा तेजी से गिरा है। सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि रात का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच बना रहेगा।

हालांकि, यह बारिश जहां गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। इस समय खेतों में गेहूं और सरसों की फसल तैयार खड़ी है, जिसे तेज बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...