भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश युवा आयोग की ओर से ‘कृषि नवाचार में युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से कृषि नवाचार, सिंचाई, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग और बहुफसली खेती को लेकर संवाद किया।
भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश युवा आयोग की ओर से ‘कृषि नवाचार में युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से कृषि नवाचार, सिंचाई, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग और बहुफसली खेती को लेकर संवाद किया।
पन्ना जिले के बड़ागांव और लक्ष्मीपुर खरीदी केंद्रों पर हजारों क्विंटल धान खुले में पड़े रहने से खराब हो रहा है। बारिश और रखरखाव की कमी के कारण अनाज से पौधे तक उग आए हैं। खाद्य विभाग ने मामले की जांच कर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बुरहानपुर में आयोजित दिशा समिति की बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण, उद्यानिकी और चना खरीदी से जुड़े मामलों की जांच कराने के आदेश भी दिए गए।
श्योपुर में किसान कांग्रेस ने खाद, बिजली, सिंचाई और राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट मार्च निकाला और 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समय पर खाद वितरण, नियमित बिजली आपूर्ति और चंबल नहर में पानी छोड़े जाने सहित कई मांगें उठाईं।
बैतूल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के खेत दौरे के बाद राजनीतिक गतिविधियां चर्चा में हैं। किसान खाद, बीज और उचित दाम जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
सीहोर के ग्राम हैदरगंज में ग्रामीणों ने रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 30 फीट चौड़ा रास्ता सिमटकर 5 फीट रह गया है, जिससे 40 से अधिक परिवारों की खेती प्रभावित हो रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खाद और डीजल संकट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुला पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मध्य प्रदेश में खाद वितरण की नई ई-टोकन व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर किसानों की जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि इस प्रणाली से कई किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पाएगी, खासकर साझा खातों और बटाई पर खेती करने वालों को परेशानी हो सकती है। साथ ही सोयाबीन किसानों को यूरिया वितरण संबंधी नियमों पर भी सवाल उठाए गए हैं।
बड़वानी में आधी रात ट्राले से संदिग्ध खाद उतारे जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और प्रशासन को सूचना दी। किसानों ने नकली खाद की आशंका जताते हुए सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीतू पटवारी ने प्रदेश की गेहूं खरीदी व्यवस्था को अव्यवस्थित और भ्रष्टाचार से ग्रस्त बताते हुए भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने ई-उपार्जन पोर्टल की तकनीकी समस्याएं, खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था, MSP भुगतान में देरी और बिचौलियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर सरकार को घेरा।
श्योपुर के सलमानिया साइलो केंद्र पर गेहूं खरीदी बाधित होने से किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। करीब 1500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गेहूं लेकर लंबी कतारों में खड़ी रहीं। किसानों ने प्रशासन पर अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। विरोध के बाद दोपहर में फिर से गेहूं खरीदी शुरू कराई गई।
बुरहानपुर में ओलावृष्टि, तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस ने मुआवजे की मांग उठाई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित किसानों को जल्द राहत राशि देने और सर्वे कराने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि केला, मक्का और तरबूज जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति गंभीर हो
देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में प्रशासन और कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए नकली कीटनाशक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा बायर और इंडोफिल जैसी कंपनियों के खाली पैकेटों में जिप्सम पाउडर भरकर नकली कीटनाशक तैयार किया जा रहा था। मामले में अभिषेक सहित दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस और कृषि विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हैं।
MSP बढ़ोतरी, खरीफ फसल MSP, किसान लाभ योजना, केंद्र सरकार फैसला, धान MSP, कपास MSP, तिलहन दाल MSP, कृषि समाचार, किसान खबर, खेती अपडेट, सरकारी खरीद केंद्र, किसान आय बढ़ोतरी, कृषि नीति 2026, फसल मूल्य वृद्धि, भारतीय किसानकेंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे देशभर के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस फैसले के तहत धान,