बड़वानी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को बड़वानी जिले के ग्राम कलाल्दा स्थित गायत्री धाम और अजगरिया में प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार, 24 अक्टूबर को निमाड़ रेंज की DIG सिमाला प्रसाद की मौजूदगी में कारकेड रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देकर निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात किया गया।
कारकेड रिहर्सल के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही और निर्धारित मार्गों की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। DIG सिमाला प्रसाद ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विभिन्न ड्यूटी पॉइंट्स पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। VIP काफिले की आवाजाही के समय आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। प्रवेश और निकास मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT), अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वैकल्पिक कार्ययोजना तैयार रखने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
DIG सिमाला प्रसाद ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा अनुशासन और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। कार्यक्रम स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया। कारकेड रिहर्सल के दौरान ASP धीरज बब्बर, SDOP अजय वाघमारे, बीएल अटोदे, DSP कैलाश चौहान, DSP निलेश्वरी डावर, रक्षित निरीक्षक गजेन्द्रसिंह निंगवाल, रजनी भार्गव, थाना प्रभारी वरला नारायण रावल, सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओमप्रकाश चांगोड और सूबेदार अलका वास्केल सहित पुलिस बल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।