मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित बड़वानी दौरे से पहले DIG सिमाला प्रसाद की मौजूदगी में कारकेड रिहर्सल किया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेकर जवानों को ड्यूटी संबंधी निर्देश दिए।
