Barwani Police News in Hindi

बड़वानी में अनंत चतुर्दशी पर 2000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, 40 से ज्यादा झांकियां

बड़वानी में अनंत चतुर्दशी पर 2000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, 40 से ज्यादा झांकियां

बड़वानी में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का नर्मदा कुंड में विसर्जन किया गया। 2000 से अधिक प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ रात में 40 से ज्यादा झांकियां निकलेंगी। सुरक्षा के लिए करीब 200 जवानों की तैनाती और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने झांकी समितियों को निर्धारित रूट, समय और ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

बड़वानी में बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का बढ़ता खतरा, हादसे में 5 साल की बच्ची घायल

बड़वानी में बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का बढ़ता खतरा, हादसे में 5 साल की बच्ची घायल

बड़वानी में बिना नंबर प्लेट, लाइट और रिफ्लेक्टर वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा हादसे में 5 वर्षीय बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर चालक को अभिरक्षा में लिया है और जांच जारी है।

बड़वानी में बड़ी कार्रवाई: जंगल के 4 खेतों से 10 क्विंटल 71 किलो गांजा जब्त, कीमत 52 लाख

बड़वानी में बड़ी कार्रवाई: जंगल के 4 खेतों से 10 क्विंटल 71 किलो गांजा जब्त, कीमत 52 लाख

बड़वानी जिले की वरला पुलिस ने ग्राम बोरपड़ावा के जंगल में वन भूमि पर बने चार खेतों में छापा मारकर 10 क्विंटल 71 किलो गांजा (6,185 पौधे) जब्त किया है, जिसकी कीमत 52 लाख रुपए है। ड्रोन और 75 जवानों की मदद से की गई इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम भी शामिल रही। पट्टा धारकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश

खेत की मेड़ पर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा

खेत की मेड़ पर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा

बड़वानी जिले में अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेत की मेड़ पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके पास से 29,500 रुपये नकद सहित 52 ताश के पत्ते जब्त किए।