1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, विकास और निवेश पर अहम चर्चा, किसान कल्याण वर्ष पर रहेगा फोकस

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, विकास और निवेश पर अहम चर्चा, किसान कल्याण वर्ष पर रहेगा फोकस

MP Foundation Day 2026: भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की है। इस दौरान मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2026, किसान कल्याण वर्ष, निवेश और बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। ऐसे में आइये यहां पढ़ें खरब को लेकर पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar 
Updated:
सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, विकास और निवेश पर अहम चर्चा, किसान कल्याण वर्ष पर रहेगा फोकस

MP Foundation Day 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित लोक भवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, निवेश से जुड़ी गतिविधियों और आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों की तैयारियों से जुड़ी हर एक जानकारी दी। साथ ही, इस अहम बैठक में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

मध्य प्रदेश के विकास कार्यों और निवेश पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी है। इसके साथ ही प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए चल रही गतिविधियों और सरकार के प्रयासों से भी अवगत कराया। राज्य में विकास को गति देने और निवेश से जुड़ी गतिविधियां इस मुलाकात के प्रमुख विषयों में शामिल रहीं।

1 नवंबर को मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। बता दें इस वर्ष भी प्रदेशभर में स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को इन कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। इस बार स्थापना दिवस के आयोजनों में किसान कल्याण वर्ष (Kisan Kalyan Varsh) की गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके माध्यम से स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसानों के कल्याण और कृषि से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता दी जाएगी।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होंगे कार्यक्रम

जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Bhagwan Birsa Munda Jayanti) के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी है। मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व्यापक स्तर पर मनाई जाती है। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों के जरिए उनके योगदान और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को याद किया जाता है।

महत्वपूर्ण आयोजनों की तैयारियों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल के बीच हुई इस मुलाकात में प्रदेश के विकास, निवेश और आगामी आयोजनों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ हिक, बैठक के समय मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं (Government schemes) और कार्यक्रमों की तैयारियों से राज्यपाल को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/barwani-cm-mohan-yadav-visit-kalalda-ajgariya-latest-news/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...