Election Commission News in Hindi

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

गोरखपुर में कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने INDIA गठबंधन, सीट बंटवारे और चुनाव आयोग पर बयान दिया। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का समर्थन करते हुए यूपी में गठबंधन की सरकार बनाने में कांग्रेस की अहम भूमिका का दावा किया।

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

शेखपुरा में SIR और चुनाव आयोग के विरोध में महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कांग्रेस, राजद, सीपीआई और माले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को हटाने और बिहार-बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई।

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में रेहटी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में रेहटी में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

सीहोर के रेहटी में कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।

सासाराम में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

सासाराम में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश संयुक्त सचिव तेज प्रताप यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

रवि किशन का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, ज्ञानेश कुमार 2025 में आए, EVM इनके पिताजी लेकर आए थे

रवि किशन का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, ज्ञानेश कुमार 2025 में आए, EVM इनके पिताजी लेकर आए थे

गोरखपुर में विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान सांसद रवि किशन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल और 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सराहना करते हुए EVM, चुनाव आयोग और राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। रवि किशन ने बैलेट पेपर से हुए चुनावों का उदाहरण देकर कांग्रेस की चुनावी आपत्तियों पर भी निशाना साधा।

गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना के बाद प्रदर्शन करने की बात कही और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पार्टी ने 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा भी किया।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 54,301 मतदाता करेंगे मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 54,301 मतदाता करेंगे मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 29 सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 अक्टूबर को जांच और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी होगी। जरूरत पड़ने पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिलों के 54,301 मतदाताओं के लिए 200 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ग्वालियर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

ग्वालियर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

ग्वालियर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिला न्यायालय परिसर से निकली रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के आसपास बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

बुरहानपुर में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

बुरहानपुर में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

बुरहानपुर में SIR को लेकर कांग्रेस ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पार्टी ने मतदाता सूची में बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा, SIR में पारदर्शिता और CEC को पद से हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

SIR विवाद पर पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह का बयान, कांग्रेस से तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा

SIR विवाद पर पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह का बयान, कांग्रेस से तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा

पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने SIR और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस व राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। प्रेसवार्ता में उन्होंने चुनाव आयोग के 26 सितंबर के स्पष्टीकरण का हवाला देते हुए कांग्रेस से तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष रखने और लगाए गए आरोपों पर पुनर्विचार करने की मांग की।

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर उठाए सवाल

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को लेकर उठाए सवाल

भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने मतदाता सूची में हुए बदलावों का बूथ और विधानसभा स्तर पर विवरण सार्वजनिक करने, प्रभावित मतदाताओं को पक्ष रखने का अवसर देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘वोट चोरी नहीं हो रहे, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया’

डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘वोट चोरी नहीं हो रहे, लोगों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया’

शिवपुरी में भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक हो चुकी है और कांग्रेस चुनाव हार रही है।

शेखपुरा: राजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार और नरेंद्र मोदी सरकार पर विजय सम्राट के गंभीर आरोप

शेखपुरा: राजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार और नरेंद्र मोदी सरकार पर विजय सम्राट के गंभीर आरोप

शेखपुरा में राजद कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में मार्च निकालकर चांदनी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक विजय सम्राट ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर आरोप लगाए। राजद नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा, संबंधित चुनावों को रद्द कर दोबारा कराने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, जीतू पटवारी बोले- लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि

मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, जीतू पटवारी बोले- लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुसार 28 सितंबर को भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव और 29 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस ने SIR के दौरान मतदाता सूची में हुए बदलावों की पारदर्शी जानकारी और वास्तविक मतदाताओं को आपत्ति-सुधार का अवसर देने की मांग

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, आशीष अग्रवाल बोले- हार की आशंका में उठाए जा रहे सवाल

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, आशीष अग्रवाल बोले- हार की आशंका में उठाए जा रहे सवाल

दतिया उपचुनाव में मतदान के बाद कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस संभावित हार की आशंका में चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठा रही है। उन्होंने मतगणना तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील की।