1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

शेखपुरा में SIR और चुनाव आयोग के विरोध में महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कांग्रेस, राजद, सीपीआई और माले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को हटाने और बिहार-बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई।

By: Nivedita 
Updated:
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

शेखपुरा :  SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में महागठबंधन के घटक दलों ने बुधवार को शेखपुरा में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस, राजद, सीपीआई और माले के कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई।

राजद कार्यालय से निकला प्रतिरोध मार्च

महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च शहर के स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय से शुरू हुआ। मार्च दल्लू चौक, कटरा चौक और चांदनी चौक होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तीनों का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

 

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

महागठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। नेताओं ने SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग

राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग पर कायम है। संजय सिंह ने बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान जरूरी है और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

रिपोर्ट – रंजन कुमार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...