1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गुरु पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जनता दर्शन में करीब 180 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द व पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। सीएम योगी ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया।

राष्ट्रीय रबी सम्मेलन में किसानों और कृषि निर्यात पर मंथन, FTA के लाभों से किसानों को जोड़ने पर जोर

राष्ट्रीय रबी सम्मेलन में किसानों और कृषि निर्यात पर मंथन, FTA के लाभों से किसानों को जोड़ने पर जोर

राष्ट्रीय रबी सम्मेलन-2026 में किसानों को FTA और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया। मिलेट्स, फल, सब्जी और अनाज के निर्यात योग्य उत्पादन को बढ़ावा देने, रबी सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, मिट्टी के संतुलित उपयोग और ‘खेत बचाओ अभियान’ के जरिए किसानों को जागरूक करने की बात कही गई। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों में फसल नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय टीम भेजने

गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन, सीएम योगी ने किया व्यास पीठ का पूजन

गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन, सीएम योगी ने किया व्यास पीठ का पूजन

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा श्रवण किया और महापुराण की आरती उतारी। कथा व्यास स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य ने भगवान की कथा, नाम स्मरण और सत्संग के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

इंदौर की सड़कों को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा 800 करोड़ रुपये का हिसाब

इंदौर की सड़कों को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा 800 करोड़ रुपये का हिसाब

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में सड़क निर्माण पर पिछले पांच वर्षों में करीब ₹800 करोड़ खर्च होने का दावा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने पुरानी सीसी सड़कों के दोबारा निर्माण, DLP की अवधि और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सड़कवार ऑडिट और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

मध्य प्रदेश भाजपा के नए मीडिया पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, बृजगोपाल लोया और शिवराज सिंह डाबी ने संभाली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश भाजपा के नए मीडिया पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, बृजगोपाल लोया और शिवराज सिंह डाबी ने संभाली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया और सोशल मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह डाबी ने भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। लोया ने टीम के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी ने की मध्यप्रदेश की नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा

सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी ने की मध्यप्रदेश की नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल के समत्व भवन में मध्यप्रदेश की संचालित और प्रस्तावित नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, सड़क एवं परिवहन से जुड़े प्रोजेक्ट्स और आगामी योजनाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बड़वानी: खबर का असर, बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर यातायात पुलिस का अभियान, लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

बड़वानी: खबर का असर, बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर यातायात पुलिस का अभियान, लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

बड़वानी में 5 साल की मासूम को ट्रैक्टर से टक्कर लगने की घटना के बाद यातायात पुलिस ने बिना नंबर और बिना रिफ्लेक्टर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ अभियान चलाया। राजघाट रोड पर वाहनों की जांच कर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए और चालकों को नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग व यातायात नियमों को लेकर समझाइश दी गई।

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, करीब 200 फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, करीब 200 फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जमीन, स्वास्थ्य और अन्य मामलों पर अधिकारियों को जांच कर पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया।

वात्सल्य स्कूल के वार्षिक महोत्सव में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संदेश

वात्सल्य स्कूल के वार्षिक महोत्सव में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संदेश

विदिशा के वात्सल्य स्कूल में गणेश उत्सव एवं वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने योग, भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रभाव से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कृष्ण मोहन झा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, संस्कार, चरित्र और अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने की मांग, प्रवीण सिंह चौहान ने उठाए सवाल

सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने की मांग, प्रवीण सिंह चौहान ने उठाए सवाल

सिंगरौली कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरकारी स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में राजनीतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना करते हुए सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखने और मुख्य अतिथियों के चयन में शैक्षणिक व सामाजिक योगदान को प्राथमिकता देने की मांग की।

त्योहारों पर ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत! सियालदह-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत! सियालदह-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने सियालदह-गोरखपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 13 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। जानें ट्रेन की टाइमिंग, प्रमुख स्टॉपेज, कोच और दोनों दिशाओं में संचालन की पूरी जानकारी।

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया वितरण

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया वितरण

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पन्ना में चमकी किसानों की किस्मत, 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला

पन्ना में चमकी किसानों की किस्मत, 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला

पन्ना के पटी क्षेत्र में बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है और नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से साथी घर निर्माण व पारिवारिक जरूरतें पूरी करेंगे।

पन्ना में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

पन्ना में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

पन्ना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पूजा-अर्चना और मरीजों को फल वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिले से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने इन आयोजनों में भाग लिया।

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर में पोखरे की सफाई करने वाले युवकों से मिले सीएम योगी, की सराहना

गोरखपुर के मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित ऐतिहासिक पोखरे की सफाई में जुटे अनुपम गुप्ता और करन निषाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। उन्होंने दोनों युवकों के श्रमदान और सेवा भाव की सराहना करते हुए पोखरे के जल्द सुंदरीकरण और स्थायी जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया।