1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी का आयोजन, CM मोहन यादव ने बंदियों के लिए की बड़ी घोषणा

भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी का आयोजन, CM मोहन यादव ने बंदियों के लिए की बड़ी घोषणा

भोपाल सेंट्रल जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन और आरती की। इस दौरान उन्होंने पात्र बंदियों की सजा में एक महीने की विशेष छूट, बेहतर भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Gorakhpur News: योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के किराए में भारी कटौती, जानें नई दरें

Gorakhpur News: योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के किराए में भारी कटौती, जानें नई दरें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र के किराए में बड़ी कटौती की है। बड़े ऑडिटोरियम का किराया ₹4.13 लाख से घटकर ₹1.30 लाख और छोटे हॉल का किराया ₹2.24 लाख से घटकर ₹47,200 हुआ।

Morena News: जन्माष्टमी पर 5वीं वाहिनी विसबल में पौधारोपण, SP ने लिया संरक्षण का संकल्प

Morena News: जन्माष्टमी पर 5वीं वाहिनी विसबल में पौधारोपण, SP ने लिया संरक्षण का संकल्प

मुरैना की 5वीं वाहिनी विसबल परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। एसपी धर्मराज मीना ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।

Teacher’s Day 2026: CM Yogi करेंगे 81 शिक्षकों को सम्मानित, जानें पुरस्कार और सुविधाएं

Teacher’s Day 2026: CM Yogi करेंगे 81 शिक्षकों को सम्मानित, जानें पुरस्कार और सुविधाएं

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के 81 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित करेंगे। चयनित शिक्षकों में बेसिक शिक्षा के 61 और माध्यमिक शिक्षा के 20 शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को सम्मान राशि के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को मिलेगी नई गति, पोर्टल से होगी कार्यों की नियमित निगरानी

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को मिलेगी नई गति, पोर्टल से होगी कार्यों की नियमित निगरानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल पर अभियान से जुड़ी गतिविधियों, जनसंवाद, निरीक्षण, समीक्षा बैठकों, नवाचारों और महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी नियमित रूप से दर्ज की जाएगी। इससे कार्यों की निगरानी, बेहतर समन्वय और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलेगी।

बुरहानपुर में खटिया बनी एंबुलेंस, पुलिया के अभाव में मरीज को 2 किमी तक ढो रहे ग्रामीण

बुरहानपुर में खटिया बनी एंबुलेंस, पुलिया के अभाव में मरीज को 2 किमी तक ढो रहे ग्रामीण

बुरहानपुर के मोहद-बोरकिबड़ी गांव में पुलिया और सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए करीब 2 किलोमीटर तक खटिया पर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क, पुलिया और स्ट्रीट लाइट का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है।

बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

शेखपुरा में संभावित बाढ़ और सुखाड़ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के संवेदनशील गांवों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। हरोहर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

12वीं के साथ NEET-JEE पास करने वाले छात्रों से प्रभावित हुए CM मोहन यादव, बोले- नॉलेज और स्किल सफलता के साथी

12वीं के साथ NEET-JEE पास करने वाले छात्रों से प्रभावित हुए CM मोहन यादव, बोले- नॉलेज और स्किल सफलता के साथी

भोपाल में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.21 लाख से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। कार्यक्रम में 12वीं के साथ NEET और JEE Main जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने मुख्यमंत्री को प्रभावित किया। CM ने विद्यार्थियों को ज्ञान और कौशल को सफलता का

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग ने एक 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में छिपाकर रखी गई करीब 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, संत के अपमान के आरोप से बढ़ा विवाद

कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, संत के अपमान के आरोप से बढ़ा विवाद

टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम में मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद सामने आया है। संत के मंदिर प्रवेश से जुड़े आरोपों के बाद बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने ट्रस्ट की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप और आमसभा बुलाने की मांग की है। मामले में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग भी उठ रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट के लांजी दौरे पर रहेंगे। वह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा कोरका और बोंदारी में बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

निवाड़ी में बारिश का कहर, ज्योरा पुल पर पानी आने से झांसी-टीकमगढ़ मार्ग बंद

निवाड़ी में बारिश का कहर, ज्योरा पुल पर पानी आने से झांसी-टीकमगढ़ मार्ग बंद

निवाड़ी में लगातार बारिश के चलते ज्योरा पुल पर पानी आ गया, जिससे झांसी-टीकमगढ़ मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और यात्री पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव वाले पुल और नदी-नालों को पार न करने की अपील की है।

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, जनसेवाओं में तेजी के निर्देश

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसेवाओं को समयबद्ध बनाने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करने, भूमिहीनों को आवास पट्टे देने, पेयजल-सीवरेज कार्यों में तेजी लाने और सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, पदोन्नति प्रक्रिया और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

गोरखनाथ विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, ‘खेल की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

गोरखनाथ विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, ‘खेल की बात’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त 2026 को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे।

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर हरदी में निकली भव्य कलश यात्रा

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर हरदी में निकली भव्य कलश यात्रा

पन्ना के ग्राम हरदी में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने शामिल होकर संत रविदास के समानता, भाईचारे, ईमानदारी और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।