1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Morena News: जन्माष्टमी पर 5वीं वाहिनी विसबल में पौधारोपण, SP ने लिया संरक्षण का संकल्प

Morena News: जन्माष्टमी पर 5वीं वाहिनी विसबल में पौधारोपण, SP ने लिया संरक्षण का संकल्प

मुरैना की 5वीं वाहिनी विसबल परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। एसपी धर्मराज मीना ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।

By: BS Yadav 
Updated:
Morena News: जन्माष्टमी पर 5वीं वाहिनी विसबल में पौधारोपण, SP ने लिया संरक्षण का संकल्प

मुरैना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक/प्रभारी सेनानी धर्मराज मीना (भा.पु.से.) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष और पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

प्रकृति और वृक्षों के महत्व का किया उल्लेख

एसपी धर्मराज मीना ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और वृक्षों का विशेष महत्व रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन भी प्रकृति, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के प्रति प्रेम एवं संरक्षण का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया पौधारोपण केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सामूहिक संकल्प है।एसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करें, ताकि पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में उप सेनानी डॉ. नीरज चौरसिया, निरीक्षक चेतन सिंह बैस, निरीक्षक बृजमोहन माहौर, उप निरीक्षक अभिजीत सिंह सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

बंटी सैमिल की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...