1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Burhanpur Bank Fraud: किसान के खाते से गायब हुए 9 लाख रुपये, 23 कर्मचारियों के खिलाफ की शिकायत

Burhanpur Bank Fraud: किसान के खाते से गायब हुए 9 लाख रुपये, 23 कर्मचारियों के खिलाफ की शिकायत

Burhanpur Bank Fraud: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला से फोफनार ग्रामीण बैंक में किसानों के खातों से 70 से 80 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का आरोप लगा है। इस मामले में 23 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की गई है।

By: BS Yadav 
Updated:
Burhanpur Bank Fraud: किसान के खाते से गायब हुए 9 लाख रुपये, 23 कर्मचारियों के खिलाफ की शिकायत

Burhanpur Bank Fraud: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, फोफनार शाखा स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में किसानों के खातों से लाखों रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है। जिसमें फोफनार समेत गोराडिया, संग्रामपुर और पीपरी गांव के किसानों ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर फर्जी निकासी पर्चियों और कथित जाली हस्ताक्षरों के जरिए पैसे निकालने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि इस मामले में करीब 23 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की गई है। जिसमें किसानों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपनी रकम वापस दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे मैं आइये यहां जानें पूरा मामला

पत्नी के खाते से 9 लाख रुपये निकालने का लगाया आरोप

जानकारी के लिए बता दें पीड़ित किसान गोपाल चौधरी का आरोप है कि उनकी पत्नी के बैंक खाते से करीब 9 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिसमें उनका कहना है, इस खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत पिछले दो वर्षों में जमा हुई राशि भी शामिल थी। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद परिवार परेशान है। जिसके बाद किसान ने मामले में न्याय की मांग की है।

7 मिनट में तीन खातों से निकले पैसे

ऐसे में एक अन्य किसान अश्विन महाजन ने आरोप लगाया कि उनके तीन बैंक खातों से महज सात मिनट के भीतर 80 हजार, 60 हजार और 30 हजार रुपये निकाल लिए गए है। जिसमें किसानों का कहना है कि वे पिछले करीब दो महीने से अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए परेशान हैं और अधिकारियों से लगातार गुहार लगा रहे हैं।

फर्जी हस्ताक्षर से निकासी की आशंका

बता दें किसानों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजेंद्र महाजन ने मामले में बैंक के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की आशंका जताई है। उन्होंने मांग की कि बैंक रिकॉर्ड, निकासी पर्चियों और हस्ताक्षरों की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

23 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत, पुलिस करेगी जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के अनुसार, किसानों ने ग्रामीण बैंक के 23 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में करीब 70 से 80 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद शिकायत को शाहपुर थाने भेजा गया है। पुलिस का कहना है, मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

किसानों को अपनी रकम लौटने का इंतजार

ऐसे में अब किसानों को अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने का इंतजार है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि खातों से रकम कैसे निकाली गई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच होना बाकी है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/barwani-district-hospital-pipeline-leakage-rni-news-impact/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...