1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: जेके सीमेंट की अनूठी पहल से ग्रामीण स्कूलों की बदली तस्वीर, बच्चों को मिले नए बेंच-डेस्क

Madhya Pradesh News: जेके सीमेंट की अनूठी पहल से ग्रामीण स्कूलों की बदली तस्वीर, बच्चों को मिले नए बेंच-डेस्क

Madhya Pradesh News: पन्ना में जेके सीमेंट ने ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए गए । इस पहल से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने की कोशिश की गई है।

By: BS Yadav 
Updated:
Madhya Pradesh News: जेके सीमेंट की अनूठी पहल से ग्रामीण स्कूलों की बदली तस्वीर, बच्चों को मिले नए बेंच-डेस्क

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए जेके सीमेंट (JK Cement) ने सराहनीय पहल की है। कंपनी की ओर से प्लांट क्षेत्र के आसपास स्थित ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं देना और स्कूलों में शिक्षा का माहौल सुधारना है।

जमीन पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी दूर हुई

आपकी जानकारी के लिए बता दें ग्रामीण क्षेत्रों के कई सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं मिल पाता था। ऐसे में बच्चों को जमीन या टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। इस समस्या को देखते हुए जेके सीमेंट ने स्कूलों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराकर बच्चों को राहत देने की कोशिश की है। दकरसल नए बेंच-डेस्क मिलने से छात्र-छात्राओं को बैठकर पढ़ने के लिए बेहतर व्यवस्था मिली है। इससे बच्चों को आरामदायक माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही, कक्षाओं को अधिक व्यवस्थित बनाने में भी मदद मिली है।

 

बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा

शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। बेहतर बैठने की व्यवस्था से बच्चों को कक्षा में ध्यान लगाने और पढ़ाई में रुचि बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है। जिसमें जेके सीमेंट की इस पहल से ग्रामीण स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

शिक्षकों और अभिभावकों ने की तारीफ

बता दें कंपनी की इस अहम पहल को लेकर स्थानीय शिक्षकों, ग्रामीणों और अभिभावकों ने सराहना जताई है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस तरह के प्रयास उपयोगी साबित हो सकते हैं।

वहीं, जेके सीमेंट की यह पहल शिक्षा के साथ-साथ सामुदायिक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ग्रामीण बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान बनाने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/madhya-pradesh-investment-12-lakh-crore-proposals/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...