1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, जेएनपीटी से पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन रवाना

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, जेएनपीटी से पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन रवाना

भारतीय रेलवे ने जेएनपीटी मुंबई से वडोदरा के वर्नामा तक पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालित की। 360 TEUs कंटेनर 422 किमी दूर पहुंचाए गए।

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में हादसा, वॉर्मर में आग लगने से तीन नवजात झुलसे

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में हादसा, वॉर्मर में आग लगने से तीन नवजात झुलसे

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वॉर्मर मशीन में आग लगने से तीन नवजात झुलस गए। तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब, ट्रॉमा सेंटर और एनआरसी केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। मुख्यमंत्री ने सर्पदंश और सड़क हादसे के मरीजों से मुलाकात की तथा एनआरसी में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कार्यालय के पास स्थित एक संदिग्ध गुमटी की तलाशी कराई। यहां से जमीन और राजस्व से जुड़े सरकारी दस्तावेज, रसीदें और नकदी मिलने की जानकारी सामने आई। प्रशासन ने गुमटी को सील कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। सरकारी दस्तावेज निजी स्थान तक कैसे पहुंचे और इसमें किसी बिचौलिए या कर्मचारी की भूमिका है

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके बाद डीटीसी का ईवी बस बेड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया। कार्यक्रम में दिल्ली-करनाल ई-बस सेवा, 56 लेडीज स्पेशल बस सेवाएं और राजघाट में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया। सरकार ने 2028-29 तक करीब 14 हजार बसों का लक्ष्य रखा है।

शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को मिला ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड

शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को मिला ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड

पटना में आयोजित आइकॉन पर्सनालिटी ऑफ बिहार 2026 समारोह में शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ईशा देओल ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। गजाली ने सम्मान को चिराग पासवान, अरुण भारती और शेखपुरा की जनता को समर्पित किया।

श्योपुर में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन

श्योपुर में रेल कनेक्टिविटी को नई सौगात, कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड का उद्घाटन

श्योपुर जिले के बीरपुर क्षेत्र को करीब छह साल बाद ब्रॉडगेज रेल सेवा की सौगात मिली। कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर के 56 किमी रेलखंड का उद्घाटन किया गया और ग्वालियर-कैलारस मेमू सेवा का विस्तार बीरपुर तक किया गया। करीब 902 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस रेलखंड से क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, कृषि, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

वंदे मातरम विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले- बेवजह खड़ा किया जा रहा विवाद

वंदे मातरम विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले- बेवजह खड़ा किया जा रहा विवाद

सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने वंदे मातरम विवाद को अनावश्यक बताते हुए कांग्रेस को विवाद से बचने की नसीहत दी। उन्होंने राष्ट्रीय गीत के सम्मान और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने पर जोर दिया।

भोपाल: नर्मदा संरक्षण से लेकर रोजगार और औद्योगिक विकास तक, MP कैबिनेट के बड़े फैसले

भोपाल: नर्मदा संरक्षण से लेकर रोजगार और औद्योगिक विकास तक, MP कैबिनेट के बड़े फैसले

भोपाल में CM मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई MP कैबिनेट बैठक में नर्मदा संरक्षण के लिए ‘नमन मिशन’, विज्ञान एवं तकनीक के लिए ₹492 करोड़, 35 नए पद और 4 वर्किंग वुमन हॉस्टल समेत कई फैसलों को मंजूरी दी गई।

बुरहानपुर के घाघर कुंड में प्रकृति का अद्भुत नजारा, 15 फीट ऊंचा झरना बना आकर्षण

बुरहानपुर के घाघर कुंड में प्रकृति का अद्भुत नजारा, 15 फीट ऊंचा झरना बना आकर्षण

बुरहानपुर के घाघरला गांव के पास स्थित घाघर कुंड में बारिश के चलते करीब 15 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नाग पंचमी पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।

लामता में 6 सितंबर को रेल रोको आंदोलन, चक्काजाम और बंद का ऐलान

लामता में 6 सितंबर को रेल रोको आंदोलन, चक्काजाम और बंद का ऐलान

बालाघाट के लामता में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर 6 सितंबर को रेल रोको आंदोलन, चक्काजाम और सम्पूर्ण लामता बंद का ऐलान किया गया है। क्षेत्रवासी लंबे समय से मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं।

भोपाल में राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 का समापन, CM मोहन यादव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भोपाल में राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 का समापन, CM मोहन यादव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भोपाल के बोट क्लब स्थित वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 का समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेलिंग बोट शो देखा और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक संध्या, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक संध्या, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

लखीसराय के टाउन हॉल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिवपुरी में बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, SP को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी में बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, SP को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी में बस ऑपरेटरों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर परमिट वाली बसों के समानांतर ईको, इलेक्ट्रिक, CNG थ्री-व्हीलर और टैक्सियों से हो रहे कथित अवैध सवारी परिवहन पर कार्रवाई की मांग की।