पटना। राजधानी पटना के प्रतिष्ठित होटल ताज में आयोजित ‘आइकॉन पर्सनालिटी ऑफ बिहार 2026’ सम्मान समारोह में शेखपुरा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को सम्मानित किया गया। उन्हें सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान के लिए ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने इमाम गजाली को यह सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार मिलने के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और समर्थकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
इमाम गजाली को इस सम्मान के लिए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा की ओर से नामांकित किया गया था। सम्मान समारोह में उनके सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद इमाम गजाली ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और शेखपुरा की जनता को दिया। उन्होंने पुरस्कार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जमुई सांसद अरुण भारती और शेखपुरा जिले के लोगों को समर्पित किया।
पुरस्कार वितरण के दौरान समारोह स्थल पर समर्थकों और गणमान्य लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इमाम गजाली के सम्मान की घोषणा होते ही हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इमाम गजाली ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ शेखपुरा की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास का भी प्रतीक है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को जारी रखने की बात कही।