MP Crime News:मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर में सस्ते सोने के सिक्के देने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
MP Crime News:मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर में सस्ते सोने के सिक्के देने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल के लाल परेड मैदान में पुलिस स्मृति दिवस 2026 पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौ शहीद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस के योगदान की सराहना करते हुए शहीदों के परिवारों को सहायता राशि में 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी, पुलिस भर्ती, पदोन्नति और साइबर अपराध पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
पलेरा थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई में थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस-जन संवाद और विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भोपाल के रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों को बैज लगाकर शुभकामनाएं दीं और नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सीएम ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चोट और तनाव झेलते हैं,
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले दो वर्षों में आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।
पन्ना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, मोबाइल और नकदी सहित 5.25 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ अन्य मामलों की जांच कर रही है।
गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र में युवक-युवती से लूट और दुष्कर्म प्रयास की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। डायल-112 की तत्परता से समय रहते बड़ी घटना को टाल दिया गया।
कटनी में हाल के कुछ मामलों ने पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक कार्रवाई और जांच प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि शिकायतों के आधार पर होने वाली कार्रवाई और पुलिस अधिकारियों पर बढ़ते दबाव से उनके मनोबल पर असर पड़ रहा है। ऐसे में निष्पक्ष जांच, पारदर्शी प्रशासन और कानून के समान अनुपालन की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, ताकि जनता का विश्वास और
बैतूल के बिजादेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 किलोमीटर पीछा कर दो पिकअप और एक टवेरा वाहन जब्त किए। इस दौरान 10 गोवंश सुरक्षित बरामद किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
ग्वालियर में पुलिस महानिरीक्षक जोन कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने किया। समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि नए भवन से प्रशासनिक कार्य अधिक व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित किए जा सकेंगे।
रतलाम के ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी में तीन बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और गुल्लक से 4-5 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। चड्डी-बनियान पहने संदिग्धों की पूरी करतूत CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
बैतूल में नवागत नर्मदापुरम जोन आईजी चन्द्रशेखर सोलंकी ने अपने पहले वार्षिक निरीक्षण में पुलिस कार्यालय, रक्षित केंद्र और थाना गंज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पुलिस अनुशासन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खंडवा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया गया। पीएम राइस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और महापौर अमृता अमर यादव ने उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
बैतूल जिला न्यायालय परिसर में एक युवक के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे युवक ने कोर्ट परिसर में तोड़फोड़ की, सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता की और एक प्रधान आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
बुरहानपुर यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरण और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में कमियां मिलने पर 9 स्कूल वाहनों पर कार्रवाई कर 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।