रतलाम । मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे। उन्होंने स्टेशन रोड स्थित विसाजी मेंशन में दिवंगत तेजकुंवरबाई काश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने मंत्री चेतन्य काश्यप और उनके परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। परिवार के सदस्यों सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, सारांश काश्यप और भावना शैलेन्द्र मानावत ने भी इस दौरान उपस्थिति दर्ज कराई। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महापौर प्रहलाद पटेल और आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दिवंगत तेजकुंवरबाई काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिवंगत तेजकुंवरबाई काश्यप के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। इनमें कमिश्नर आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर अजय कटेसरया, डीआईजी निमिष अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के रतलाम पहुंचकर श्रद्धांजलि देने और परिजनों से मुलाकात करने को शोक की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करने के रूप में देखा गया।