मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम पहुंचकर मंत्री चेतन्य काश्यप की दिवंगत माताजी तेजकुंवरबाई काश्यप को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक हस्तियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
