Anti Drug Campaign News in Hindi

नशे के खिलाफ अभियान के बीच बलवाड़ा में कथित अवैध शराब बिक्री की शिकायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

नशे के खिलाफ अभियान के बीच बलवाड़ा में कथित अवैध शराब बिक्री की शिकायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

बुरहानपुर के बलवाड़ा गांव में कथित अवैध कच्ची और अंग्रेजी शराब की बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। शराब में रसायन मिलाने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

PM Modi ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, CM मोहन यादव ने दिलाई शपथ

PM Modi ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, CM मोहन यादव ने दिलाई शपथ

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई।

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव बोले- ड्रग माफिया पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्रवाई

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव बोले- ड्रग माफिया पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रग माफिया और उनके नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करेगी तथा वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देगी।

श्योपुर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन, घंटी-झालर बजाकर पुलिस प्रशासन का जताया विरोध

श्योपुर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन, घंटी-झालर बजाकर पुलिस प्रशासन का जताया विरोध

श्योपुर में बढ़ते अपराध, चोरी और नशाखोरी की घटनाओं के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घंटी, झालर और मंजीरे बजाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, नशे के अवैध कारोबार पर रोक और कानून व्यवस्था मजबूत करने

केले के खेत में छिपी गांजे की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने 50 हजार रुपए का माल जब्त किया

केले के खेत में छिपी गांजे की खेती का भंडाफोड़, पुलिस ने 50 हजार रुपए का माल जब्त किया

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केले के खेत में छिपाकर उगाई जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 गांजे के पौधे (लगभग 10.5 किलो) जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे

सीहोर के शाहगंज में बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

सीहोर के शाहगंज में बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

सीहोर के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्द्रा कॉलोनी से 8 किलो 459 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में आरोपी किरण कुचबंदिया और उसके बेटे अजय कुचबंदिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।