1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. PM Modi ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, CM मोहन यादव ने दिलाई शपथ

PM Modi ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, CM मोहन यादव ने दिलाई शपथ

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई।

By: BS Yadav 
Updated:
PM Modi ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, CM मोहन यादव ने दिलाई शपथ

Bhopal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई।

भोपाल मध्य प्रदेश भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन देखा और सभी को नशा न करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज से पूरे देश में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा और सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जिस तरह देश ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है, उसी तरह अब नशे के खिलाफ भी जनभागीदारी के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज, परिवार और संस्थाओं को मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा, “नशे से दूरी, बहुत है जरूरी।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...