1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीहोर के शाहगंज में बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

सीहोर के शाहगंज में बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

सीहोर के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्द्रा कॉलोनी से 8 किलो 459 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में आरोपी किरण कुचबंदिया और उसके बेटे अजय कुचबंदिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

By: Nivedita 
Updated:
सीहोर के शाहगंज में बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्द्रा कॉलोनी में गांजा की अवैध बिक्री की जा रही है।

छापेमारी में भारी मात्रा में गांजा जब्त

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन्द्रा कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 8 किलो 459 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

मां और बेटे को किया गया गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी किरण कुचबंदिया को गिरफ्तार किया, जबकि उसके बेटे अजय कुचबंदिया को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गांजा सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अवैध गांजा सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...