सीहोर खबरें

सीहोर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: चावल से लदा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

सीहोर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: चावल से लदा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा के पास आज एक तेज रफ्तार चावल से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई, जो तेजी से फैलकर भीषण रूप ले बैठी। घटना के बाद इलाके में घना धुआं और आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति

सीहोर में सोशल मीडिया ठगी का खुलासा, लड़की बनकर की 17 लाख की धोखाधड़ी

सीहोर में सोशल मीडिया ठगी का खुलासा, लड़की बनकर की 17 लाख की धोखाधड़ी

सीहोर के भैरुंदा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लड़की बनकर एक व्यक्ति ने युवक से करीब 17 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेलिंग और बहानों से पैसे ऐंठे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और करीब 11 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

सीहोर में खुलेआम जुआ-सट्टा का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सीहोर में खुलेआम जुआ-सट्टा का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सीहोर के गल्ला मंडी क्षेत्र में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। आरोप है कि कुछ लोग ताश के माध्यम से हार-जीत का खेल खेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सीहोर: रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

सीहोर: रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

सीहोर जिले के ग्राम सेवनिया में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर कथित रूप से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सीहोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

सीहोर जिले के सोनकच्छ टोल प्लाजा के पास एक टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दोराहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और यातायात रोक दिया। बाद में NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत कार्य कर घंटों की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण

अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सीहोर जिले के श्यामपुर रोड स्थित ग्राम बिजौरी जोड़ पर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में 12 से 15 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के दो दिनों में व्यवस्था सुधारने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया, साथ

बुधनी के आबलीघाट में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

बुधनी के आबलीघाट में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

सीहोर के बुधनी स्थित आबलीघाट नर्मदा तट पर जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां नर्मदा की पूजा-अर्चना और कलश यात्रा से हुई। मंत्री ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जल सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सीहोर के शाहगंज में बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

सीहोर के शाहगंज में बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से अधिक गांजा बरामद, मां-बेटा गिरफ्तार

सीहोर के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्द्रा कॉलोनी से 8 किलो 459 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में आरोपी किरण कुचबंदिया और उसके बेटे अजय कुचबंदिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बुधनी वन विभाग में संदिग्ध मनी रसीद का मामला, जांच के आदेश जारी

बुधनी वन विभाग में संदिग्ध मनी रसीद का मामला, जांच के आदेश जारी

सीहोर जिले के बुधनी वन विभाग में एक संदिग्ध मनी रसीद सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। रसीद पर आधिकारिक सील, ट्रैक्टर नंबर, ड्राइवर का नाम और समिति अध्यक्ष के हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं मिलीं। मामला सामने आने के बाद उपवन मंडल अधिकारी ने बुधनी और रेहटी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद

MP News: वीआईटी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, CM डॉ. मोहन यादव का संबोधन – “युवा शक्ति है भविष्य के भारत की ध्वजवाहक”

MP News: वीआईटी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, CM डॉ. मोहन यादव का संबोधन – “युवा शक्ति है भविष्य के भारत की ध्वजवाहक”

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले में स्थित वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के पांचवें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना भी आवश्यक है।

MP News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

MP News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पदभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले सीहोर का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने किसानों के लिए पहल के बारे में महत्वपूर्ण खबरें साझा कीं।