1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीहोर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: चावल से लदा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

सीहोर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: चावल से लदा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा के पास आज एक तेज रफ्तार चावल से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई, जो तेजी से फैलकर भीषण रूप ले बैठी। घटना के बाद इलाके में घना धुआं और आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

By: Nivedita 
Updated:
सीहोर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: चावल से लदा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग

सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा के नजदीक आज एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां चावल से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया।

पलटते ही ट्रक में लगी आग

ट्रक के पलटने के तुरंत बाद उसमें आग भड़क उठी, जो कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

इलाके में मचा अफरा-तफरी

घटना के बाद ट्रक से उठते घने काले धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। आग बुझाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के प्रयास किए गए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट – शरण तिवारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...