1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार खबरें

बिहार खबरें (Bihar News in Hindi)

नालंदा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन: नूरसराय बाजार में जेसीबी से तोड़े गए पक्के ओट

नालंदा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन: नूरसराय बाजार में जेसीबी से तोड़े गए पक्के ओट

नालंदा जिले के नूरसराय बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से पक्के ओट तोड़ दिए। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि चेतावनी के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर यह एक्शन लिया गया है। इसके अलावा हिलसा-नूरसराय सड़क चौड़ीकरण और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी भी तेज कर दी गई है।

इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

रोहतास के इंद्रपुरी सोन बराज से सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज घटाकर करीब एक लाख क्यूसेक किया गया है। पानी का प्रवाह कम होने से डेहरी, दरिहट और नासरीगंज समेत तटीय इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज के विशम्भरपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएम समीर सौरभ ने निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोन नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों को लेकर विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने डीएम से की मुलाकात

सोन नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों को लेकर विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने डीएम से की मुलाकात

सासाराम की राष्ट्रीय लोक मोर्चा विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने सोन नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों की समस्याओं को लेकर रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने सासाराम, तिलौथू और दरिगांव में जलजमाव से राहत और स्थायी समाधान के उपायों पर चर्चा की।

हिलसा जेल में बंदी दरबार का आयोजन, SDO अमित कुमार पटेल ने सुनी 22 शिकायतें

हिलसा जेल में बंदी दरबार का आयोजन, SDO अमित कुमार पटेल ने सुनी 22 शिकायतें

नालंदा के हिलसा उपकारा में SDO अमित कुमार पटेल ने बंदी दरबार लगाकर जेल में बंद बंदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 22 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पूर्व सांसद राजो सिंह की पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, आजाद हिंद आश्रम में अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

पूर्व सांसद राजो सिंह की पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें, आजाद हिंद आश्रम में अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

शेखपुरा में पूर्व सांसद और दिग्गज कांग्रेसी नेता राजो सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। आजाद हिंद आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बच्चों से भरी खटारा वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे; क्षमता से लगभग दोगुने थे सवार

बच्चों से भरी खटारा वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे; क्षमता से लगभग दोगुने थे सवार

जमुई के सोनो चौक पर स्कूल जा रही वैन की बैटरी फटने से 6 बच्चे झुलस गए। वैन में क्षमता से लगभग दोगुने 22 बच्चों के सवार होने की बात सामने आई है। एसडीएम ने जांच की बात कही है।

गोपालगंज में करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर 82 मामलों में जब्त 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से नष्ट किया गया। नष्ट शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।

इंद्रपुरी सोन बराज से घटा पानी का डिस्चार्ज, सोन नदी के जलस्तर में तेजी से कमी

इंद्रपुरी सोन बराज से घटा पानी का डिस्चार्ज, सोन नदी के जलस्तर में तेजी से कमी

रोहतास के इंद्रपुरी सोन बराज से सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज घटाकर करीब 1.40 लाख क्यूसेक कर दिया गया है। वहीं मुख्य नहरों, पश्चिमी समानांतर नहर और पूर्वी कैनाल में भी पानी छोड़ा जा रहा है। बाणसागर और रिहंद से पानी नहीं छोड़ने के निर्देश के बीच सोन नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है।

नालंदा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से लेकर बैंक लोन तक मामलों का होगा निपटारा

नालंदा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान से लेकर बैंक लोन तक मामलों का होगा निपटारा

नालंदा में 12 सितंबर को बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय और हिलसा सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक लोन, बिजली-पानी बिल, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस और अन्य सुलह योग्य मामलों का निपटारा कराया जाएगा। ट्रैफिक चालानों के लिए 7 सितंबर से डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में प्री-रजिस्ट्रेशन हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है।

डेहरी में सोन नदी के बढ़े जलस्तर से WTP का हिस्सा डूबा, डीएम बोले- प्लांट सुरक्षित

डेहरी में सोन नदी के बढ़े जलस्तर से WTP का हिस्सा डूबा, डीएम बोले- प्लांट सुरक्षित

रोहतास के डेहरी एनीकट में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया था। हालांकि डीएम दीपक कुमार मिश्रा के मुताबिक जरूरी मशीनरी और उपकरण पहले ही सुरक्षित स्थान पर हटा लिए गए थे, इसलिए प्लांट को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सासाराम, डेहरी और औरंगाबाद को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाली परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में है।

गोपालगंज में क्रेन से छत पर पहुंची Scorpio Classic, अनोखी पार्किंग देखकर लोग हैरान

गोपालगंज में क्रेन से छत पर पहुंची Scorpio Classic, अनोखी पार्किंग देखकर लोग हैरान

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में एक नई Mahindra Scorpio Classic को क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विदेश में रहने वाले वाहन मालिक ने चोरी के डर से गाड़ी को सड़क पर खड़ा करने के बजाय छत पर रखने का इंतजाम किया। अनोखी पार्किंग का यह तरीका सोशल मीडिया पर लोगों के बीच

आरा में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

आरा में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

आरा के संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर चर्चा हुई। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्या, निदेशक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

सासाराम में महीनों से सड़क पर जलजमाव, SP जैन कॉलेज जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी

सासाराम में महीनों से सड़क पर जलजमाव, SP जैन कॉलेज जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी

सासाराम में एसपी जैन कॉलेज जाने वाली सड़क पर कई महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले पानी की निकासी नहीं होने से बारिश के दौरान सड़क पर घुटने से अधिक पानी जमा हो जाता है, जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और प्रमुख धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

शिक्षक दिवस पर गोपालगंज में 18 शिक्षक सम्मानित, नवाचार और बेहतर शिक्षा के लिए मिला सम्मान

शिक्षक दिवस पर गोपालगंज में 18 शिक्षक सम्मानित, नवाचार और बेहतर शिक्षा के लिए मिला सम्मान

गोपालगंज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 शिक्षकों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। शिक्षकों के चयन में नवाचार, इको क्लब, लाइब्रेरी और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने जैसे प्रयासों को प्राथमिकता दी गई। डीएम समीर सौरभ ने कहा कि भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।