1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

रोहतास के इंद्रपुरी सोन बराज से सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज घटाकर करीब एक लाख क्यूसेक किया गया है। पानी का प्रवाह कम होने से डेहरी, दरिहट और नासरीगंज समेत तटीय इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

By: Nivedita 
Updated:
इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

रोहतास। सोन नदी के बढ़े जलस्तर के बीच रोहतास जिले से राहत भरी खबर सामने आई है। इंद्रपुरी स्थित सोन बराज से सोन नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा लगातार कम की जा रही है। फिलहाल बराज से करीब एक लाख क्यूसेक पानी सोन नदी में डिस्चार्ज किए जाने की जानकारी है। पानी का प्रवाह घटने से नदी के तटीय इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आने लगा है।

सोन नदी का जलस्तर घटने से राहत

बराज से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने का असर सोन नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। नदी किनारे बसे इलाकों में पानी कम होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से सोन बराज से पानी के डिस्चार्ज में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

 

डेहरी, दरिहट और नासरीगंज में घट सकता है जलस्तर

पानी का डिस्चार्ज इसी तरह कम रहा तो डेहरी, दरिहट और नासरीगंज क्षेत्र में सोन नदी के जलस्तर में और कमी आने की उम्मीद है। इससे जलभराव से प्रभावित तटीय इलाकों के लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

नदी में अब भी दिख रहा पानी का फैलाव

हालांकि सोन नदी का जलस्तर पहले की तुलना में कम हो रहा है, लेकिन नदी के आसपास बड़े क्षेत्र में पानी का फैलाव अभी भी दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर नदी का दृश्य अब भी चिंताजनक बना हुआ है। प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार नदी के जलस्तर और बराज से होने वाले डिस्चार्ज पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पानी की मात्रा घटने से तटीय क्षेत्रों में स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।

 

रिपोर्ट – अविनाश श्रीवास्तव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...