1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार खबरें

बिहार खबरें (Bihar News in Hindi)

पटना में कल होगा कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का आभार सह सम्मान समारोह

पटना में कल होगा कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का आभार सह सम्मान समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से 23 अगस्त 2026 को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आभार सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विधान पार्षद मनोनीत की गईं शीला पंडित और शिवानी प्रजापति के सम्मान में किया जा रहा है। समिति के अनुसार, समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने की खुशी में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं और समाज

नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई: 36 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई: 36 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आम लोगों की समस्याओं से जुड़े कुल 36 परिवाद दर्ज किए गए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को जाँच और समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया। शौचालय निर्माण, वेतन भुगतान, राशि निकासी और भूमि विवाद सहित विभिन्न मुद्दे जनसुनवाई में उठाए गए। नवादा सदर में भी अनुमंडल स्तरीय जनसुनवाई आयोजित कर लोगों

दुबई में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, अमौर के सात युवक फंसे

दुबई में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, अमौर के सात युवक फंसे

पूर्णिया जिले के अमौर क्षेत्र के सात युवकों के दुबई में फंसने का मामला सामने आया है। युवकों का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंट ने प्रत्येक से करीब डेढ़ लाख रुपये लिए, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उन्हें रोजगार नहीं मिला और पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए गए। पैसे खत्म होने के बाद युवकों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। परिजनों और

सासाराम में BSc नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर उठे सवाल

सासाराम में BSc नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर उठे सवाल

सासाराम के शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने आंतरिक परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने के बाद विरोध किया। छात्रों ने शिक्षकों की उपलब्धता और नियमित कक्षाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की। हंगामे के बाद संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया।

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा में DM की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गुमटी से सरकारी दस्तावेज और नकदी बरामद

शेखपुरा सदर प्रखंड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कार्यालय के पास स्थित एक संदिग्ध गुमटी की तलाशी कराई। यहां से जमीन और राजस्व से जुड़े सरकारी दस्तावेज, रसीदें और नकदी मिलने की जानकारी सामने आई। प्रशासन ने गुमटी को सील कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। सरकारी दस्तावेज निजी स्थान तक कैसे पहुंचे और इसमें किसी बिचौलिए या कर्मचारी की भूमिका है

जहानाबाद में दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा गार्डों की हड़ताल खत्म, मांगों पर बनी सहमति

जहानाबाद में दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा गार्डों की हड़ताल खत्म, मांगों पर बनी सहमति

जहानाबाद में सरकारी अस्पतालों के सुरक्षा गार्डों की दो दिन से चल रही हड़ताल वार्ता के बाद समाप्त हो गई। वेतन में बढ़ोतरी, पीएफ में नियमित राशि जमा करने और दो माह के बकाया वेतन के भुगतान को लेकर नई एजेंसी ने आश्वासन दिया है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी करने के लिए पांच दिन का समय दिया है और इसके बाद अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था सामान्य हो गई।

भोजपुर के नए डीएम मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता

भोजपुर के नए डीएम मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार, विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता

भोजपुर के नए जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने पदभार ग्रहण करते हुए जिले के विकास कार्यों को गति देने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने विकास के लिए प्रशासन और आम जनता के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

बिजली बिल में राहत का मौका, DM शेखर आनंद ने लोगों से सोलर पैनल अपनाने की अपील की

बिजली बिल में राहत का मौका, DM शेखर आनंद ने लोगों से सोलर पैनल अपनाने की अपील की

शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लोगों से पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाकर घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की अपील की है। योजना के तहत पात्र परिवारों को केंद्र और राज्य स्तर से सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, जिससे बिजली बिल का खर्च कम करने में मदद मिलेगी।

सासाराम में ई-रजिस्ट्री का असर, निबंधन कार्यालय में घटा जमीन रजिस्ट्री का आंकड़ा

सासाराम में ई-रजिस्ट्री का असर, निबंधन कार्यालय में घटा जमीन रजिस्ट्री का आंकड़ा

सासाराम में ऑनलाइन और पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के बाद शुरुआती दिनों में निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री की संख्या काफी कम हो गई है। विभाग लोगों को नई प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार ई-रजिस्ट्री से भविष्य में पारदर्शिता बढ़ने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को मिला ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड

शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को मिला ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड

पटना में आयोजित आइकॉन पर्सनालिटी ऑफ बिहार 2026 समारोह में शेखपुरा लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को ‘आइकॉन सोशल एंड पॉलिटिकल लीडर ऑफ बिहार’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ईशा देओल ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। गजाली ने सम्मान को चिराग पासवान, अरुण भारती और शेखपुरा की जनता को समर्पित किया।

शेखपुरा के विकास और सुरक्षा को लेकर सांसद अरुण भारती ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

शेखपुरा के विकास और सुरक्षा को लेकर सांसद अरुण भारती ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

जमुई सांसद अरुण भारती ने शेखपुरा में जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी हिमांशु के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की विकास योजनाओं, चेवाड़ा नगर पंचायत से जुड़े मुद्दों और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई। सांसद ने आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।

तुतला भवानी वॉटरफॉल का मनमोहक नजारा, मानसून में उमड़ रहे पर्यटक

तुतला भवानी वॉटरफॉल का मनमोहक नजारा, मानसून में उमड़ रहे पर्यटक

सासाराम के तिलौथू स्थित तुतला भवानी वॉटरफॉल मानसून में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कैमूर पहाड़ी से करीब 200 फीट की ऊंचाई से गिरता झरना बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। पर्यटक वॉटरफॉल के साथ देवी मंदिर और झूला पुल का भी आनंद ले रहे हैं।

वंदे मातरम विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले- बेवजह खड़ा किया जा रहा विवाद

वंदे मातरम विवाद पर उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले- बेवजह खड़ा किया जा रहा विवाद

सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने वंदे मातरम विवाद को अनावश्यक बताते हुए कांग्रेस को विवाद से बचने की नसीहत दी। उन्होंने राष्ट्रीय गीत के सम्मान और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने पर जोर दिया।

वेतन भुगतान की मांग को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

वेतन भुगतान की मांग को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद में अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्डों ने करीब दो माह के लंबित वेतन, EPF और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान और समस्याओं के समाधान की मांग की।

सासाराम में वंदे मातरम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

सासाराम में वंदे मातरम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

सासाराम में ‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला और अपना विरोध दर्ज कराया।