1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार: बाढ़ पीड़ितों के खातों में 579 करोड़ ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने की शुरुआत

बिहार: बाढ़ पीड़ितों के खातों में 579 करोड़ ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने की शुरुआत

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित 8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में 579.23 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक अनुदान राशि (₹7,000 प्रति परिवार) डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। इसमें अकेले भोजपुर जिले के 1,34,247 पीड़ित परिवार शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न अंचलों के तहत यह आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है।

By: Nivedita 
Updated:
बिहार: बाढ़ पीड़ितों के खातों में 579 करोड़ ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने की शुरुआत

बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की आनुग्रहिक अनुदान राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान के तहत राज्य के कुल 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में 7 हजार रुपये की दर से कुल ₹579.23 करोड़ की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर की गई है।

भोजपुर जिले में 1.34 लाख से अधिक परिवारों को मिला लाभ

राज्यस्तरीय इस कार्यक्रम के क्रम में भोजपुर जिले के भी हजारों परिवारों को सीधी आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। भोजपुर जिले के कुल 1 लाख 34 हजार 247 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में आज पहली किस्त के रूप में 7,000 रुपये की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, जो पात्र परिवार इस सूची में छूट गए हैं, उनके डेटा प्रेषण (डेटा भेजने) का कार्य तेजी से जारी है, ताकि शेष लोगों को भी जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

 

भोजपुर जिले के विभिन्न अंचलों में वितरित की गई सहायता का आंकड़ा इस प्रकार है:

आरा सदर: 33,900 परिवार

बड़हरा: 43,636 परिवार

बिहिया: 3,327 परिवार

कोईलवर: 1,006 परिवार

शाहपुर: 52,378 परिवार

कुल योग: 1,34,247 परिवार

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी

इस वर्चुअल लॉन्चिंग कार्यक्रम में शासन और प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, लोकसभा सांसद श्री सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक श्री महेश पासवान, संदेश विधायक श्री राधाचरण साह, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार के साथ-साथ जिला परिषद अध्यक्ष और महापौर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य के सभी जिलों से जिलाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें हिस्सा लिया। इसी कड़ी में भोजपुर से जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता और संबंधित अंचलों के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...