बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित 8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में 579.23 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक अनुदान राशि (₹7,000 प्रति परिवार) डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की। इसमें अकेले भोजपुर जिले के 1,34,247 पीड़ित परिवार शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न अंचलों के तहत यह आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है।
