1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

सासाराम के चेनारी स्थित प्रसिद्ध गुप्ता धाम की गुफा में कई जगह चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने फिलहाल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के गुफा में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर परिसर के बाहर से दर्शन की अनुमति है। पानी कम होने के बाद गुफा में प्रवेश दोबारा शुरू किया जाएगा।

By: Nivedita 
Updated:
गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

सासाराम, 16 सितंबर। रोहतास जिले के चेनारी क्षेत्र स्थित कैमूर पहाड़ी पर प्रसिद्ध गुप्ता धाम शिवालय में फिलहाल श्रद्धालुओं के गुफा के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। गुफा में कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

गुफा के अंदर 4 से 5 फीट तक पानी

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गुप्ता धाम की गुफा में कुछ जगहों पर करीब चार से पांच फीट तक पानी जमा हो गया है। ऐसी स्थिति में गुफा के भीतर जाना श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसी वजह से फिलहाल अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

मंदिर परिसर के बाहर से दर्शन की अनुमति

श्रद्धालु मंदिर परिसर तक पहुंचकर बाहर से दर्शन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें गुफा के अंदर प्रवेश करने से रोका जा रहा है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पानी का स्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है।

 

पानी कम होने के बाद खुलेगा गुफा का रास्ता

रोहतास के वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार ने बताया कि गुफा के भीतर कई स्थानों पर पानी जमा है। सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं को फिलहाल प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पानी कम होने और परिस्थितियां सुरक्षित होने के बाद गुफा में दोबारा प्रवेश की अनुमति देने पर निर्णय लिया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

वन विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि जब तक गुफा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती, तब तक अंदर जाने का प्रयास न करें। विभाग की ओर से हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

रिपोर्ट – अविनाश श्रीवास्तव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...