Gupta Dham News in Hindi

गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

गुप्ता धाम गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर वन विभाग ने लगाई रोक

सासाराम के चेनारी स्थित प्रसिद्ध गुप्ता धाम की गुफा में कई जगह चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने फिलहाल श्रद्धालुओं और पर्यटकों के गुफा में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर परिसर के बाहर से दर्शन की अनुमति है। पानी कम होने के बाद गुफा में प्रवेश दोबारा शुरू किया जाएगा।

सावन की पहली सोमवारी पर गुप्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर गुप्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर सासाराम के कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुप्तेश्वर महादेव के प्राकृतिक शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह तक 50 हजार से अधिक भक्त पहुंच चुके थे। प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं।

सावन से पहले गुप्ता धाम में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

सावन से पहले गुप्ता धाम में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

सावन मेले से पहले रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी रौशन कुमार ने कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम का निरीक्षण किया। प्रशासन ने गुफा में ऑक्सीजन, वेंटिलेशन, मैट और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन मिल सकें।