1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

दीवागनंज में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शिविर के बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं और मरीजों की सेवाओं की जानकारी लेकर बेहतर उपचार व स्वच्छता के निर्देश दिए।

By: Nivedita 
Updated:
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

दीवागनंज:  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर के बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री भी मौजूद रहे।

चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं के स्टॉक और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

 

मरीजों से किया संवाद

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा रहे मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की समस्याओं को भी जाना।

बेहतर उपचार और स्वच्छता पर जोर

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

 

रिपोर्ट –  संजय चौहान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...