1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. इंद्रपुरी सोन बराज से घटा पानी का डिस्चार्ज, सोन नदी के जलस्तर में तेजी से कमी

इंद्रपुरी सोन बराज से घटा पानी का डिस्चार्ज, सोन नदी के जलस्तर में तेजी से कमी

रोहतास के इंद्रपुरी सोन बराज से सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज घटाकर करीब 1.40 लाख क्यूसेक कर दिया गया है। वहीं मुख्य नहरों, पश्चिमी समानांतर नहर और पूर्वी कैनाल में भी पानी छोड़ा जा रहा है। बाणसागर और रिहंद से पानी नहीं छोड़ने के निर्देश के बीच सोन नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है।

By: Nivedita 
Updated:
इंद्रपुरी सोन बराज से घटा पानी का डिस्चार्ज, सोन नदी के जलस्तर में तेजी से कमी

रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इंद्रपुरी स्थित सोन बराज से सोन नदी में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा लगातार कम की जा रही है। वर्तमान में बराज से सोन नदी में करीब 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर में गिरावट के साथ बराज से जुड़ी नहरों में भी सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाने लगा है।

सोन नदी में 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

इंद्रपुरी सोन बराज में उपलब्ध पानी में से करीब 1.40 लाख क्यूसेक पानी सीधे गेट के माध्यम से सोन नदी में डिस्चार्ज किया गया। पानी के बहाव में कमी आने के कारण सोन नदी के जलस्तर में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

नहरों में भी छोड़ा जा रहा पानी

सोन बराज से जुड़ी विभिन्न नहरों में भी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मुख्य नहरों में 5,905 क्यूसेक, पश्चिमी समानांतर नहर में 1,009 क्यूसेक और पूर्वी कैनाल नहर में करीब 2,906 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नहरों में पानी छोड़े जाने से सिंचाई व्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

बाणसागर और रिहंद से पानी नहीं छोड़ने के निर्देश

वहीं, बाणसागर और रिहंद से सोन नदी में फिलहाल पानी नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है। ऐसे में इंद्रपुरी बराज से पानी के डिस्चार्ज में कमी और ऊपरी जलस्रोतों से अतिरिक्त पानी नहीं मिलने के कारण सोन नदी का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है।

जलस्तर घटने से बदल रहे हालात

सोन नदी में पानी के बहाव में कमी आने से नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग बराज तथा नहरों में पानी के प्रवाह पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि आवश्यकता के अनुसार जल प्रबंधन किया जा सके।

 

रिपोर्ट – अविनाश श्रीवास्तव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...