1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली खबरें

दिल्ली खबरें (Delhi News in Hindi)

पाकिस्तान को अमेरिकी ड्रोन कंपनी Powerus से मिला ड्रोन ऑर्डर, भारत के लिए क्यों अहम है यह डील

पाकिस्तान को अमेरिकी ड्रोन कंपनी Powerus से मिला ड्रोन ऑर्डर, भारत के लिए क्यों अहम है यह डील

अमेरिकी डिफेंस टेक कंपनी Powerus ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय से अनमैन्ड एरियल सिस्टम और सपोर्ट का शुरुआती ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। दोनों पक्षों ने भविष्य में unmanned और autonomous defence technology में सहयोग के लिए MoU भी किया है। ऑर्डर की संख्या और कीमत अभी सार्वजनिक नहीं है, इसलिए इसके सैन्य प्रभाव का आकलन फिलहाल सीमित है।

SEMICON India 2026 में मध्यप्रदेश ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशीं

SEMICON India 2026 में मध्यप्रदेश ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशीं

SEMICON India 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पवेलियन का दौरा किया। उन्होंने देश-विदेश की सेमीकंडक्टर और चिप डिजाइनिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर निवेश, तकनीकी सहयोग और उद्योग विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।

सशक्त नारी, विकसित भारत: लखपति दीदियों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद

सशक्त नारी, विकसित भारत: लखपति दीदियों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर की लखपति दीदियों, स्वयं सहायता समूहों और PMAY-G लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अगले पांच वर्षों में SHG को 10 लाख करोड़ रुपये के ऋण, आसान बैंकिंग प्रक्रिया और जल्द शुरू होने वाली विशेष हेल्पलाइन की जानकारी दी। साथ ही 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘एक दीया आशीर्वाद का’ जलाने की अपील की।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी कूटनीति: वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी कूटनीति: वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कूटनीति का दबदबा देखने को मिला। आतंकवाद, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, और बहुपक्षीय सुधारों पर पीएम मोदी के मजबूत संदेश के साथ-साथ शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन जैसे नेताओं के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है।

सत्य निकेतन भवन हादसा: पांच MCD अधिकारी निलंबित, स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग

सत्य निकेतन भवन हादसा: पांच MCD अधिकारी निलंबित, स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग

सत्य निकेतन भवन हादसे के बाद MCD ने पांच अधिकारियों को निलंबित किया है। इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और दिल्ली के सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों की अनिवार्य स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है।

Delhi Satya Niketan Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही, 3 लोगों की जान गई; छात्रों में बढ़ी चिंता

Delhi Satya Niketan Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही, 3 लोगों की जान गई; छात्रों में बढ़ी चिंता

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाके में रविवार दोपहर पांच मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि सात लोगों को बचाकर एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक बेसमेंट में चल रही खुदाई के दौरान पिलर प्रभावित होने से इमारत गिरने की बात सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में रहने वाले

दिल्ली में कब्रिस्तान के लिए सरकारी भूमि आवंटन पर न्यास ने उठाए सवाल

दिल्ली में कब्रिस्तान के लिए सरकारी भूमि आवंटन पर न्यास ने उठाए सवाल

इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास ने दिल्ली में कब्रिस्तान हेतु निःशुल्क सरकारी भूमि की मांग पर चिंता जताई। न्यास ने सार्वजनिक भूमि आवंटन में समानता, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने की मांग की।

रेलवे सुरक्षा को लेकर अश्विनी वैष्णव सख्त, तकनीकी और रखरखाव संबंधी खामियां जल्द दूर करने के निर्देश

रेलवे सुरक्षा को लेकर अश्विनी वैष्णव सख्त, तकनीकी और रखरखाव संबंधी खामियां जल्द दूर करने के निर्देश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा की व्यापक समीक्षा करते हुए सिग्नलिंग, OHE, ट्रैक, कोच और वैगन के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए। घटिया सामग्री की आपूर्ति और जानबूझकर की गई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के साथ दोषी सप्लायरों को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही गई। त्योहारों और मेलों में संभावित भीड़ से निपटने के लिए भी अग्रिम तैयारियों पर जोर दिया गया।

दिल्ली में संत रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, 14 जिलों के लिए रवाना हुए पावन माटी कलश

दिल्ली में संत रविदास जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, 14 जिलों के लिए रवाना हुए पावन माटी कलश

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर ‘पावन माटी कलश वंदन एवं वितरण’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलशों को दिल्ली के सभी 14 जिलों के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में सामाजिक समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया गया।

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई ईवी बसों की शुरुआत, इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा 5 हजार के पार

दिल्ली में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके बाद डीटीसी का ईवी बस बेड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया। कार्यक्रम में दिल्ली-करनाल ई-बस सेवा, 56 लेडीज स्पेशल बस सेवाएं और राजघाट में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया। सरकार ने 2028-29 तक करीब 14 हजार बसों का लक्ष्य रखा है।

ICAR के छात्रों को बड़ी सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने DBT से छात्रवृत्ति-फेलोशिप राशि की शुरुआत की

ICAR के छात्रों को बड़ी सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने DBT से छात्रवृत्ति-फेलोशिप राशि की शुरुआत की

दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर के छात्रों के लिए आधार आधारित डीबीटी छात्रवृत्ति और फेलोशिप वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया। एक क्लिक के जरिए 6,080 छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन, व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन, व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

नई दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 24 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 1,000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने व्यापार और कारोबार को विकसित भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया। सम्मेलन में जीएसटी, ऑनलाइन व्यापार, एमएसएमई, मंडी टैक्स और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट, सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना पर जताया आभार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट, सहजनवा एलिवेटेड रोड परियोजना पर जताया आभार

सांसद रवि किशन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गोरखपुर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की। सहजनवा में ₹700 करोड़ की एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी मिलने पर आभार जताया।

एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ विमान

एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ विमान

फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की AI2379 फ्लाइट को उड़ान के दौरान टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मेडिकल सहायता दी गई। एअर इंडिया ने मामले की जांच में सहयोग करने की बात कही है।

बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी, कोर्ट के फैसले के बाद सियासी भविष्य पर नजर

बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी, कोर्ट के फैसले के बाद सियासी भविष्य पर नजर

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। फैसले के बाद बृजभूषण ने इसे न्याय की जीत बताया। अब उनके राजनीतिक भविष्य और WFI में संभावित भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।