टोक्यो ओलंपिक में ग्रुप चरण के पूल ए मुकाबले में एक बार फिर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने जापान को 5-3 से हराया। आपको बता दें कि यह मैच इस पूल का आखिरी मैच था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ओर से गुरंजत सिंह ने शानदार दो गोल किये।
