1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शादी के बाद देवर को दिल दे बैठी भाभी, पति निकला उससे भी एक कदम आगे

शादी के बाद देवर को दिल दे बैठी भाभी, पति निकला उससे भी एक कदम आगे

झारखंड के गिरिडीह से एक अजीबों-गरीब हैरान करने वाला मामला सामना आया है, जहां शादी के बाद एक शख्स की पत्नी को अपने देवर से प्यार हो गया। इसके बाद वह अचानक गुजरात के सूरत जा पहुंची, जहां उसके पति और देवर काम कर रहे थे, लेकिन वह अपने पति के पास जाने के बजाये अपने देवर के कमरे पर चल गई। फिर क्या हुआ...

By: Amit ranjan 
Updated:
शादी के बाद देवर को दिल दे बैठी भाभी, पति निकला उससे भी एक कदम आगे

नई दिल्ली : झारखंड के गिरिडीह से एक अजीबों-गरीब हैरान करने वाला मामला सामना आया है, जहां शादी के बाद एक शख्स की पत्नी को अपने देवर से प्यार हो गया। इसके बाद वह अचानक गुजरात के सूरत जा पहुंची, जहां उसके पति और देवर काम कर रहे थे, लेकिन वह अपने पति के पास जाने के बजाये अपने देवर के कमरे पर चल गई। फिर क्या हुआ…

ये मामला गिरिडीह जिले में तिसरी प्रखंड के लचकन गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद इस शख्स की पत्नी को अपने देवर से प्यार हो गया था। जब इसकी जानकारी इस शख्स को हुआ तो उसने सहमति से भाई की शादी अपनी पत्नी से करा दी। महिला दो बच्चों की मां भी है।

सोशल मीडिया ने खोले भेद

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अचानक गुजरात के सूरत जा पहुंची थी, जहां उसके पति और देवर काम करते थे। लेकिन सूरत में पति के यहां जाने के बजाय वह अपने देवर के घर चली गई। दोनों साथ रहने लगे थे और इस बीच दोनों ने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपलोड कीं।

इस वजह से उठाया बड़ा कदम

जब पति को इसकी जानकारी मिली, तो वो अपने भाई के घर पहुंचा और वहां दोनों से बात की। शख्स ने भाई और पत्नी का पक्ष जानना चाहा और तब दोनों ने एकदूसरे के साथ रहने का अपना फैसला सुना दिया।

इसके बाद उसने खुद पति ने अपनी पत्नी और भाई की शादी करा दी और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट कर दीं। महिला के पति ने कहा कि शादी के बाद मुझे पता चला कि मेरी पत्नी गांव में रिश्ते के मेरे भाई को पसंद करती थी। जब मुझे इसके बारे में पता चला, तो मैंने दोनों के बीच न आने का फैसला किया और उन दोनों की शादी करा दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...