1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलंपिक पर एक बार फिर मंडराने लगा स्थगित होने का भय, सामने आये चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े

टोक्यो ओलंपिक पर एक बार फिर मंडराने लगा स्थगित होने का भय, सामने आये चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े

खेलों के महाकुंभ का मेला यानी टोक्यो ओलंपिक मैच 23 जुलाई से शुरु हो चुकी है, जो 8 अगस्त तक होगा। हालांकि अब इस मेले पर स्थगित होने का भय मंडराने लगा है। जिसने एक बार फिर खेल प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों अलग-अलग देशों के हजारों खिलाड़ी मौजूद हैं। यहां खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक की धूम है। लेकिन साथ ही साथ कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों से चिंता भी बढ़ने लगी है।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : खेलों के महाकुंभ का मेला 23 जुलाई से शुरु हो चुकी है, जो 8 अगस्त तक होगा। हालांकि अब इस मेले पर स्थगित होने का भय मंडराने लगा है। जिसने एक बार फिर खेल प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल जापान की राजधानी टोक्यो में इन दिनों अलग-अलग देशों के हजारों खिलाड़ी मौजूद हैं। यहां खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक की धूम है। लेकिन साथ ही साथ कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों से चिंता भी बढ़ने लगी है।

आपको बता दें कि टोक्यो में गुरुवार को अभी तक के हिसाब से एक दिन में सबसे ज्यादा 3865 नए मामले सामने आए। यह मामले पिछले हफ्ते की तुलना में दोगुने हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को 3177 मामले सामने आए थे। गौरतलब है कि टोक्यो में 12 जुलाई 2021 से ही आपातकाल लागू है।

इस बीच, टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने गुरुवार को खेलों से जुड़े 24 और कोविड-19 मामलों की सूचना दी। इसके साथ ही खेलों से जुड़े कुल मामले बढ़कर 193 हो गई है। संक्रमितों में तीन विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन 24 संक्रमितों में 15 कांट्रेक्टर और छह अधिकारी शामिल हैं।

बात करें ओलंपिक की तो साज सातवां दिन है और फिलहाल मेजबान देश जापान 15 स्वर्ण समेत कुल 25 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। जबकि चीन और अमेरिका 14 और 13 स्वर्ण पदक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं भारत एक पदक के साथ 46वें स्थान पर है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 का आयोजन एक साल के इंतजार के बाद हो रहा है। इसका आयोजन पिछले साल ही होना था लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब जबकि एक बार फिर इस महाकुंभ पर कोरोना का सांया मंडरा रहा है, उससे पुनः टोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने के कयास लगाये जा रहे है। अब देखना है कि इन आंकड़ों को लेकर खेल प्रबंधन और प्रबंधक क्या निर्णय लेते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...