1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. Delhi में सामने आई Nurse की घिनौनी हरकत, CCTV फुटेज में दिखी 2 महीने के मासूम को पीटती; टूटी हाथ की हड्डी

Delhi में सामने आई Nurse की घिनौनी हरकत, CCTV फुटेज में दिखी 2 महीने के मासूम को पीटती; टूटी हाथ की हड्डी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अस्पताल से नर्स की घिनौनी हरकत सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सीसीटीवी फुटेज में वह 2 महीने के मासूम को बेरहमी से मारती (Nurse beating 2 Month old Boy) नजर आ रही है। घटना 24 जुलाई रात की बताई जा रही है और मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
Delhi में सामने आई Nurse की घिनौनी हरकत, CCTV फुटेज में दिखी 2 महीने के मासूम को पीटती; टूटी हाथ की हड्डी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अस्पताल से नर्स की घिनौनी हरकत सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सीसीटीवी फुटेज में वह 2 महीने के मासूम को बेरहमी से मारती (Nurse beating 2 Month old Boy) नजर आ रही है। घटना 24 जुलाई रात की बताई जा रही है और मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घिनौनी हरकत

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) के रहने वाले एक परिवार ने अपने 2 महीने के मासूम बच्चे को इलाज के लिए दिल्ली के विवेक विहार (Vivek Vihar) के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम में पिता दिन में एक बार बच्चे को देखने आते थे, क्योंकि वहां रुकने की इजाजत नहीं थी। इसी बीच नर्सिंग होम की तरफ से 24 जुलाई को बताया गया कि आपके बेटे को चोट लगी है और उसके बाएं में फ्रैक्चर है, बच्चे का मुंह भी सूजा था।

नर्स की करतूत आई सामने

पिता के कहने पर नर्सिंग होम (Nursing Home) की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई, जिसमें एक नर्स मासूम बच्चे को पीटती दिखाई दी। इसके बाद पिता सबीब ने विवेक विहार थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

22 मई को हुआ था बच्चे को जन्म

बच्चे के पिता सबीब के मुताबिक उनकी पत्नी गुलाफ्शा ने 22 मई को हाथरस के अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद 16 जुलाई को बेटे अहान की तबियत बिगड़ने पर अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इंफेक्शन ज्यादा होने की वजह से उन्होंने उसे दिल्ली के विवेक विहार के केयर न्यू बोर्न एंड चाइल्ड सेंटर में एडमिट करा दिया।

नर्सिंग होम ने दी मुंह बंद करने की धमकी

सबीब के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कि सौम्या नाम की नर्स 24 जुलाई तड़के 3:40 बजे बच्चे को पीटती और उसे पटकती नजर आई। सबीब का आरोप है कि उसे नर्सिंग होम की तरफ से मुंह बंद करने की धमकी भी दी गई। सबीब ने 27 जुलाई को बेटे को डिस्चार्ज कराकर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद मासूम का मेडिकल कराया गया, जिसमें हाथ में फ्रैक्चर और चोट के निशान की पुष्टि हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...