टोक्यो ओलंपिक 2020 का 12वां दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। आपको बता दें कि भारत के रवि दहिया ने 57 किलोग्राम के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रवि दहिया ने बलगेरिया के पहलवान को कोई मौका नहीं दिया। रवि ने क्वार्टर फाइनल मैच को 14-4 से जीत हासिल की।
टोक्यो ओलंपिक 2020 का 12वां दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। आपको बता दें कि भारत के रवि दहिया ने 57 किलोग्राम के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रवि दहिया ने बलगेरिया के पहलवान को कोई मौका नहीं दिया। रवि ने क्वार्टर फाइनल मैच को 14-4 से जीत हासिल की।
देश के कई राज्यों से लगातार जहरीली शराब को लेकर खबरें आती रहती है, जिसके पीने से न जाने कितनी जान चली गई। वहीं अब इन अवैध शराब और जहरीली शराब बेचने वालों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे उन सभी जहरीली शराब बेचने वालों पर नकेल कसा जा सकेगा, जो इस तरह का गलत धंधा करते है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद अब खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी दी है। धमकी में कहा कि 15 अगस्त को सीएम झंडा न फहराएं और अपने घर पर ही रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा। हालांकि मुख्यमंत्री के पास सीधे कॉल नहीं आई है।
संसद के मॉनसून सत्र में सरकार-विपक्ष के गतिरोध के बीच 12 विधेयक पारित किये गए। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन (Derek O'Brien) ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर जमकर हमला किया। और संसद में पारित किये गये इन विधेयकों की तुलना पापड़ी चाट से कर दी। तृणमूल कांग्रेस नेता के इस विवादित बयान पर पीएम मोदी ने जमकर निशाना साधा है।
मानसून सत्र के शुरू हुए तकरीबन तीन हफ्ते हो गये है, लेकिन अभी तक संसद के दोनों सदनों में किसी सदन में कार्यवाही पूरी नहीं चल सकी है। जिस कारण न सरकार जनहित के लिए कोई चर्चा कर सकी और न कोई ऐसी बिल ला सकीं जो आम जनता के हीत में है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैबिनेट ने विधायकों के वेतन वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
टोक्यो ओलंपिक खेल के तकरीबन 12 दिन हो चुके है, लेकिन भारत अभी तक मात्र दो ही पदक हासिल कर सका है। जिससे भारत 63वें स्थान पर काबिज है। आपको बता दें कि सबसे पहला पदक वेटलिफ्टर मीराबई चानू ने जबकि दूसरा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जीता है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जहां सिल्वर का पदक हासिल किया, वहीं पीवी सिंधू को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।
लव जिहाद के एक मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन गलत है। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान मुगल बादशाह अकबर और जोधाबाई की शादी का उदाहरण देते हुए धर्म परिवर्तन से बचने की सलाह दी। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अकबर-जोधाबाई की शादी का सबक लेकर धर्म परिवर्तन की गैर-ज़रूरी घटनाओं से बचा जा सकता है।
Xiaomi के Redmi ने अपना शानदार स्मार्टफोन लॉन्च की है, जो पानी में भी खराब नहीं होगा। आपको बता दें कि ये RedmiNote की 10वीं सीरीज है। जिसमें Redmi Note 10, Note 10S, Note 10 5G, Note 10 Pro Max स्मार्टफोन्स पेश किए गए हैं। अब, कंपनी ने Redmi Note 10 जापान एडिशन को लॉन्च कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। आपको बता दें कि ये हेलिकॉप्टर कठुआ के रंजीत सागर डैम में जा गिरा है। घटना के बाद राहत बचाव का कार्य जारी है, टीमें झील के पास पहुंच गई हैं।
कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं खबरों के अनुसार इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। इसे लेकर सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
टोक्यो ओलंपिक का आज 12वां दिन है, जहां आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच सेमीफाइन का मैच खेल गया। इस मैच में भारत को बेल्जियम के हाथों का हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि मैच में भारत ने दो गोल किए इसके मुकाबले बेल्जियम ने पांच गोल दागे और फाइनल में जगह बनाई।
महाराष्ट्र के सांगली में सीएम उद्धव ठाकरे के दौरा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दरम्यान ठाकरे सांगली के बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने के लिए जा रहे थे। तभी हरबत रोड पर व्यापारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की।
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसा मामले सामने आया है जहां एक शख्स की दो पत्नियां थाने में शिकायत लेकर पहुंचीं। पत्नियों ने पुलिस से शिकायत की उन दोनों के बीच में सास चरपाई डालकर सोती है। इसके साथ ही उन्होंने पति की भी शिकायत की। मामले में पुलिस को पंचायत करानी पड़ी तब जाकर सुलह हो सकी।
संसद में मॉनसून सत्र के शुरु हुए तकरीबन तीन सप्ताह हो गये है, लेकिन विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के भरतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (bjp) की सांसद रंजिता कोली (ranjita koli ) को जान से मारने की धमकी मिली है।
पाकिस्तान में हुए चीनी इंजीनियरों पर हमले के बाद से चीन का पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और सरकार से विश्वास उठ गया था। इसके बाद चीनी सरकार ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए उनके हाथों में बंदूक थमा दी थी। हालांकि इस हमले के पीछे पाकिस्तान ने ब्लूचिस्तान का हाथ बताया। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अफगानिस्तानी राजदूत की बेटी के अपहरण के पीछे भारत का हाथ बताया।