1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. BJP महिला सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-यहां आईं तो जिंदा नहीं बचेंगी, पहले भी हो चुका हैं जानलेवा हमला

BJP महिला सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-यहां आईं तो जिंदा नहीं बचेंगी, पहले भी हो चुका हैं जानलेवा हमला

संसद में मॉनसून सत्र के शुरु हुए तकरीबन तीन सप्ताह हो गये है, लेकिन विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के भरतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (bjp) की सांसद रंजिता कोली (ranjita koli ) को जान से मारने की धमकी मिली है।

By: Amit ranjan 
Updated:
BJP महिला सांसद को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-यहां आईं तो जिंदा नहीं बचेंगी, पहले भी हो चुका हैं जानलेवा हमला

नई दिल्ली : संसद में मॉनसून सत्र के शुरु हुए तकरीबन तीन सप्ताह हो गये है, लेकिन विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के भरतपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (bjp) की सांसद रंजिता कोली (ranjita koli ) को जान से मारने की धमकी मिली है।

युवक ने कहा कि वह अगर उसके इलाके में आईं तो जिंदा नहीं बचेंगी। इतना ही नहीं साथ में युवक ने अपना नाम बताते हुए सांसद को आपत्तिजनक शब्द भी कहे हैं। बता दें कि फिलहाल महिला सांसद रंजिता कोली दिल्ली के दौरे पर हैं। क्योंकि उनकी रेलमंत्री के साथ बैठक है। साथ ही वह आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान राजस्थान में उनके संसदीय क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर सवाल करने वाली थीं। क्योंकि उनके जिले में लगातार अवैध खनन की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इससे पहले ही उनके पास युवक जान से मारने की धमकी भरा कॉल आ गया।

सांसद ने दर्ज नहीं करवाया मामला

सासंद ने कहा कि लोकसभा में बिजी होने के कारण पुलिस में युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। सिर्फ मीडिया को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह वही युवक है जिसने पहले मेरी गाड़ी पर गोलियां बरसाईं थीं। युवक ने कहा कि अगर आप नहीं मानीं तो जिंदा नहीं बचेंगी।

कार पर बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां

बता दें कि इसी साल दो महीन पहले भी सांसद रंजिता कोली पर 28 मई को रात में जानलेवा हमला हुआ था। जब वह भरतपुर से हलैना जा रही थीं तो बीच रास्ते में अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। हालांकि हमला दूर से किया गया था, इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी। आरोपी फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए थे।

सांसद रंजिता कोली की तस्वीरे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कोरोना काल में उन्होंने खुद अपने हाथ से मास्क बनाकर अपनी क्षेत्र की जनता को बांटे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...