1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन के बाद अब अफगानिस्तान का भी उठा पाकिस्तान से भरोसा, खुद करेगा इस मामले की जांच, एक दल भेजा पाकिस्तान

चीन के बाद अब अफगानिस्तान का भी उठा पाकिस्तान से भरोसा, खुद करेगा इस मामले की जांच, एक दल भेजा पाकिस्तान

पाकिस्तान में हुए चीनी इंजीनियरों पर हमले के बाद से चीन का पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और सरकार से विश्वास उठ गया था। इसके बाद चीनी सरकार ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए उनके हाथों में बंदूक थमा दी थी। हालांकि इस हमले के पीछे पाकिस्तान ने ब्लूचिस्तान का हाथ बताया। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अफगानिस्तानी राजदूत की बेटी के अपहरण के पीछे भारत का हाथ बताया।

By: Amit ranjan 
Updated:
चीन के बाद अब अफगानिस्तान का भी उठा पाकिस्तान से भरोसा, खुद करेगा इस मामले की जांच, एक दल भेजा पाकिस्तान

नई दिल्ली : पाकिस्तान में हुए चीनी इंजीनियरों पर हमले के बाद से चीन का पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और सरकार से विश्वास उठ गया था। इसके बाद चीनी सरकार ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए उनके हाथों में बंदूक थमा दी थी। हालांकि इस हमले के पीछे पाकिस्तान ने ब्लूचिस्तान का हाथ बताया। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अफगानिस्तानी राजदूत की बेटी के अपहरण के पीछे भारत का हाथ बताया। वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने उसे फर्जी बताया था।

पाकिस्तान के लगातार गिरगिट की तरह रंग बदलते बयान से अफगानिस्तान ने अब खुद इस मामले की जांच करने की ठानी है। इसे लेकर अफगानिस्‍तान ने अपने राजदूत नजीबुल्‍लाह अलीखिल की बेटी सिलसिला के अपहरण की जांच के लिए एक दल पाकिस्‍तान भेजा है। इसकी पुष्टि खुद पाकिस्‍तान के बड़बोले गृहमंत्री शेख रशीद ने की है। उन्‍होंने दावा किया कि पाकिस्‍तान ने अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण की जांच पूरी कर ली है। इससे पहले उन्‍होंने दावा किया था कि राजदूत की बेटी का अपहरण हुआ ही नहीं था और इस पूरे मामले को भारत की साजिश करार दिया था।

शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्‍तान अफगान जांच दल को अपनी जांच से अवगत कराएगा। उन्‍होंने कहा, ‘अगर अफगान दल चाहता है तो वह टैक्‍सी ड्राइवरों के साथ मुलाकात कर सकता है जिनकी टैक्‍सी में सिलसिला गई थीं।’ बताया जा रहा है कि 4 सदस्‍यीय अफगान जांच दल रविवार को पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद पहुंचा है।

भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ कर रही साजिश: रशीद

बता दें कि इससे पहले राजधानी इस्‍लामाबाद से अफगान राजदूत नजीबुल्‍लाह अलीखिल की बेटी सिलसिला का अपहरण रोकने में नाकाम रही इमरान खान सरकार ने इस पूरे मामले को ‘फर्जी’ करार दिया था। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि पाकिस्‍तान को बदनाम करने के लिए यह ‘अंतरराष्‍ट्रीय रैकेट’ है। इसका नेतृत्‍व भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ कर रही है।

पाकिस्‍तानी गृहमंत्री शेख रशीद का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अफगानिस्‍तान ने अपने सभी वरिष्‍ठ राजनयिकों को इस्‍लामाबाद से वापस बुलाने का फैसला किया है। अफगान राजदूत की बेटी सिलसिला का शुक्रवार को इस्‍लामाबाद के एक बाजार से अपहरण कर लिया गया था। करीब 5 घंटे तक प्रताड़ित करने के बाद सिलसिला को एक सड़क पर फेंक दिया गया था। सिलसिला को काफी चोटें आई थीं और उनकी हड्ड‍ियां टूट गई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...